Loading...

इंजी. एल के जैन का उत्कृष्ट इंजीनियर अवार्ड के लिए चयन


नागपुर। इंजीनियर्स डे याने अभियंता दिवस के उपलक्ष्य में 15 सितम्बर को जैन इंजीनियर्स सोसाइटी नागपुर चैप्टर द्वारा इंजीनियर ललित कुमार जैन का चयन उत्कृष्ट इंजीनियर अवार्ड के लिए किया गया। 

यह अवार्ड ललित कुमार जैन को उनके सिविल इंजीनियरिंग व सामाजिक क्षेत्र के उत्कृष्ट व अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया।  आज नागपुर चैप्टर के पदाधिकारियों ने उनके निवास स्थान पर उन्हें अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर इंजीनियर्स डे की शुभकामनाओ के साथ सम्मानित किया। 

इस कार्यक्रम में चैप्टर के अध्यक्ष इंजी. आदेश जैन, सेक्रेटरी इंजी. विशाल चानेकर, कोषाध्यक्ष इंजी. श्रीकांत तुपकर, जॉइंट सेक्रेटरी इंजी. उज्जवल जैन, सदस्य इंजी. सौरभ बंड, इंजी. ईश कुमार जैन उपस्थित थे। इंजी. नितिन नखाते व रजनीश जैन का विशेष मार्गदर्शन मिला। इंजी. विशाल चानेकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समाचार 185168973388806351
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list