Loading...

भागवत पुराण साक्षात श्रीकृष्ण है : दामोदर दास


जरीपटका में भागवत कथा

नागपुर। श्री श्री राधा कृष्ण भक्त परिवार एव  मधुसूदन बापुजी की प्रेरणा से जरीपटका में भागवत कथा में दूसरे दिन वक्ता दामोदर दास ने कहा कि भगवान भक्तवत्सल हैं जब अर्जुन की बहु उत्तरा ने उनको अपनी संतान की रक्षा करने की प्रार्थना की। तब भगवान श्रीकृष्ण ने तुरंत उत्तरा के गर्भ में प्रवेश करके अर्जुन के पोते की रक्षा की। भक्तवत्सल भगवान की जय हो। 

इसके पश्चात श्रीकृष्ण और उद्धव की वार्ता वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि जब भगवान परमधाम जा रहे थे तब उद्धव ने भगवान श्रीकृष्ण से कहा प्रभु आप चले जाएंगे तो जीवों का भला कैसे होगा? 

तब भगवान श्रीकृष्ण एक स्वरूप से भागवत पुराण में समा गए।इसलिए भागवत पुराण साक्षात कृष्ण का ग्रंथावतार कहलाता है। यह भागवत कथा 25 सितम्बर तक शाम 4.30 से 7.30 बजे तक चलेगी। आज भागवत कथा का तीसरा दिवस है।
समाचार 8312547746811096138
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list