केंद्र सरकार ने आज नोटीफिकेशन जारी कर धान/चावल पर निर्यात शुल्क लगाया
https://www.zeromilepress.com/2022/09/blog-post_12.html
नागपुर। केंद सरकार मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस द्वारा आज 8 सितंबर को धान/चावल पर 20 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया है जानकारी दि होलसेल ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव प्रताप मोटवानी ने दी।
सरकार ने 1006 10 और 1006 20 धान पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगा लिया है, 1006 30 90 सेमी मिल्ड और होल मिल्स पर भी निर्यात ड्यूटी 20 प्रतिशत लगा दी है यह 9 सितंबर से देश में लागू हो जायेगा।
मोटवानी ने बताया कि रॉ धान का चीन और ईस्ट अफ्रीकन देशों में बहुत निर्यात होता है, सरकार ने बासमती और पार्बोइल्ड चावल को ड्यूटी से मुक्त रखा है,व्यापारिक सूत्रों के अनुसार ड्यूटी लगने के बाद निर्यात जारी रहेगा सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होंगी।
मोटवानी ने बताया सरकार द्वारा आज शाम को 20 प्रतिशत निर्यात ड्यूटी का नोटिफिकेशन जारी किया है इसका प्रभाव धान, चावल कनकी पर आगामी दिनों क्या असर होंगा ,आगामी पखवाड़े तक दिखेगा।