Loading...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 40 ने किया रक्तदान



नागपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के रक्तदान अमृत महोत्सव के आवाहन पर सर्व मानव सेवा संघ ने भारत के पंतप्रधान नरेंद्र मोदी के जन्मदिन  अवसर पर रक्तदान का आयोजन किया जिसमें 40 लोगों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर प्रमुखता से सर्व मानव सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष कोटेचा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक दिलीप गुप्ता मानव सेवा संघ के महामंत्री गणेश रेड्डी प्रमुखता से उपस्थित थे।

कोटेचा ने रक्तदान का महत्व बताते हुए रक्त दाताओं का अभिनंदन किया, लाइफ लाइन ब्लड बैंक ने रक्त संकलन किया।

कार्यक्रम सफल बनाने में मोंटी सुकरे, भोला सहारे,नीलेश जोशी, संजय नेवारे, महेश पाटिल, पृना चटप, रोशन नारनवरे, हितेश हावरे, श्रीराम कुर्वे अदि ने प्रयत्न किये।
समाचार 450820871171131306
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list