Loading...

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल ने गणेशजी को लगाया 1008 लड्डू का भोग


गणपति बप्पा से समाज कल्याण, उन्नति, समृद्धि और एकता का लिया आशीर्वाद

नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल द्वारा गणेशोत्सव के उपलक्ष में 1008 दूर्वा से श्री गणेश जी का अभिषेक किया गया साथ ही 1008 लड्डू का भोग लगाकर सभी बहनों ने समाज कल्याण एवं मंडल की उन्नति, समृद्धि और सामाजिक एकता को ध्यान में रखकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।  
साथ ही हाल ही में हुए महारुद्र यज्ञ के मुख्य यजमान श्रीमती वोल्गाबेन संजयभाई ठाकर का स्वागत किया।

इस आयोजन में महिला मंडल प्रमुख हेमाबेन मेहता सचिव नीताबेन शुक्ला, किरणबेन दवे, वोलगाबेन ठाकर, तृप्तिबेन जोशी, गीताबेन मेहता, मीनाक्षी जोशी, राजश्री भट्ट, शीतल आचार्य, विभूति दवे, पूर्वी ठाकर, मिली ठाकर, मोनिका जानी, मंडल की पूर्व प्रमुख कीर्तिबेन जोशी तथा अन्य महिला मंडल की बहनों ने अपनी सकारात्मक ऊर्जा से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु योगदान दिया। 

हमारे सभी पूर्व प्रमुख एवं परम आदरणीय बहनों ने भी हमारे साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की । नूतनबेन जहा, ज्योत्सनाबेन जानी, साधनाबेन जोशी, जयाबेन त्रिवेदी, जागृति ठाकर, दीपिका त्रिवेदी आदि ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समाचार 7801804648501771742
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list