Loading...

'सावन को आने दो' : वैशु'ज़ म्यूजिकल वर्ल्ड का सुरीला सफ़र


नागपुर। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच वैशु'ज़ म्यूजिकल वर्ल्ड की ओर से एक सुरीला सफ़र 'सावन को आने दो' कार्यक्रम मेलोडी स्टार स्टूडियो से आयोजित एवं प्रसारित किया गया। जिसकी संकल्पना राज चौधरी की थी। इसमें शहर के सुपरिचित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार गीतों को पेश किया। 

सबसे पहले  वैशु'ज़ मैजिकल वर्ल्ड की संचालिका वैशाली मदारे ने सभी कलाकारों का शब्द सुमन से स्वागत किया। तत्पश्चात, सावन के सुमधुर गीतों को क्रमशः डॉक्टर सुनील कोल्हे ने 'यह शाम मस्तानी', 'दीवाना हुआ बादल', नंदकिशोर मुले ने 'आज मौसम बड़ा', 'झिलमिल सितारों का', पद्माकर पानके ने 'बरखारानी जरा जम के बरसो, 

'मेरे नैना सावन भादो', डॉ. नंदिनी खाडे ने 'रहे ना रहे हम', 'अधीर मन झाले', रमेश अय्यर ने 'आशाओं के सावन में' , 'कितनी जवां है जिंदगी', अपूर्व जोशी ने 'गारवा', 'लगी आज सावन की', आनंद अयर ने 'रिमझिम गिरे सावन', 'भिगी भिगी रातों में',  प्रदीप गौर ने 'रिमझिम के गीत सावन गाए',  कार्यक्रम का शीर्षक गीत 'सावन को आने दो' राज चौधरी ने तथा वैशाली मदारे के साथ युगल गीत 'मेघा रे मेघा रे', 'बादल यूं गरजता है', 'गुनगुना रहे हैं भंवरे', 'अब के सावन में जी डरे' गीतों को प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम में अन्य कलाकारों के साथ वैशाली मदारे ने 'आज रपट जाएं', 'रिमझिम रिमझिम रुमझुम रुमझुम' जैसे ड्युएट गीत गाए। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप गौर ने शानदार अंदाज में किया। तथा, रंगीन प्राकृतिक समां स्ट्रीमिंग के द्वारा दिलीप जेसवानी ने किया। सभी दर्शकों और कलाकारों का आभार राज चौधरी ने अपने शब्दो में व्यक्त किया।
कला 5017680500996660095
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list