Loading...

अस्तित्व फाऊंडेशन और झिरो माईल कला दालन का सफल रहा कवि संमेलन



नागपुर। अस्तित्व फाउंडेशन और जीरो माइल कला दालन के सहयोग से आयोजित स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर मराठी खुला कवि सम्मेलन, वरिष्ठ साहित्यकार बबनराव सराडकर की अध्यक्षता और अनुभवी लेखीका श्रीमती विजयताई ब्राम्हणकर की मुख्य उपस्थिति में महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा के बाबासाहेब धनवटे सभागृह मे स्वतंत्रता की पूर्व संध्या काे शानदार माहौल मे कवी प्रेमीयों की उपस्थिती मे संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम के मंच पर अस्तित्व फाउंडेशन के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश हेडाऊ, जीरो माइल कलादलन की अध्यक्षा श्रीमती। धनश्री पाटिल, मुख्य आयोजक अजीज खान पठान, संयोजिका श्रीमती मंजू हेडाऊ इनकी मौजूदगी रही। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता को पुष्पहार अर्पित कर तथा गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना अजीज खान पठान द्वारा निम्नलिखीत उनकी कविता के साथ की। 
कासरे लपवून ठेवा शेतात बिज पेरल्यावर। 
फास मी घेनार नाही सरीचे दोर खाली सोडल्यावर।। 

नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, हिंगाना के लगभग 40 कवियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और सामाजिक, किसान, देशभक्ति, नारी शक्ति, स्वतंत्रता और विकास, आज की ज्वलंत स्थिति आदि जैसे विभिन्न विषयों पर सभीने सुंदर कविताएँ प्रस्तुत कीं जिससे सभी को देशभक्ती और सामाजिक दायित्व का संदेश दिया साथ ही अमृत महोत्सव के उपलक्ष मे पुरे ७५ वर्ष मे देश की उन्नतीके यशोगाथा का दर्शन कराया। 

सभी भाग लेने वाले कवियों को प्रमाणपत्र, पुष्पगुच्छ और पुस्तकों से सम्मानित किया गया। बबनराव सराडकर एवं सौ. विजयताई ब्राह्मणकर की अध्यक्षीय मार्गदर्शक कविता से सभी प्रशंसक मंत्रमुग्ध हो गए। उनके काव्यमय शब्दो ने आज की ज्वलंत परीस्थिती को उजागर किया। 

कार्यक्रम का सुचारू संचालन प्रो. चित्रताई कहाते ने अपने शानदार शब्दों के साथ की, और अपनी लेखनी की ताकद के साथ कवयित्री एवं संयोजिका मंजु हेडाऊ ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
दे लेखनीला धार तू, कर कटाक्ष वार तू, उधळ सारे काळे चिठ्ठे, दे सत्याला प्रकाश तू। 

कार्यक्रम की सफलता में शैलेश काले, शंकर बोरसे, गणेश डेकाटे, आकाश पाखले, गणेश मोहडीकर, मोहनीश आदीने विशेष सहयोग दिया।
समाचार 1729631024779211297
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list