Loading...

अंतरंग महिला चेतना मंच का 'कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्' सम्पन्न


                  
नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहिल सम्मेलन के उपक्रम अंतरंग महिला चेतना मंच के पाक्षिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार 23 अगस्त को 'कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्' का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम को रुचियों के आधार पर तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया। 
(1) साहित्यिक रुचि, जिसमें द्वापर युग के प्रसंगों पर महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति दी। 

(2) श्रृंगारिक रुचि, जिसमें राजा कृष्ण के परिधान में पूर्ण सजधज के साथ अनगिनत महिलाएँ उपस्थित हुईं। 

(3) कलात्मक रुचि, जिसमें महिलाओं ने कृष्ण झूले की सज्जा विभिन्न प्रतीकों के साथ प्रस्तुत की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विजया अमरजीत थेटी (ड्रेस डिजाइनर, नागपुर) व अध्यक्ष पद पर डॉ. स्वाति प्रदीप बारड (स्त्री रोग विशेषज्ञ, नागपुर) ने मंच को सुशोभित किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका शगुफ्ता क़ाज़ी ने किया। आभार प्रदर्शन सह-संयोजिका रंजना श्रीवास्तव ने किया। मंच पर सह-संयोजिका स्वर्णिमा सिन्हा भी उपस्थित थीं।    
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने निर्णायक की भूमिका भी निभाई। 'राधा कृष्ण परिधान' में प्रथम स्थान पर कोमल दुबे और शिल्पा तिवारी, द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी वर्मा और रजनी मिश्रा तथा तृतीय स्थान पर सीमा काचोरे व रेशम मदान रहीं। सांत्वना पुरस्कार अलका देशपांडे और रश्मि मिश्रा को दिया गया। 'कृष्ण झूले की प्रतियोगिता' में प्रथम स्थान कविता कौशिक को द्वितीय स्थान सीमा काचोरे और शिल्पा तिवारी को और तृतीय स्थान अमिता शाह और अंजना गुप्ता को प्राप्त हुआ।
 
साहित्यिक गतिविधियों में भगवान कृष्ण पर आधारित प्रसंगों को महिलाओं ने रोचक अंदाज में प्रस्तुत कर वातावरण को 'कृष्णमय' कर दिया। इनमें निर्मला पांडे, सरोज गर्ग, स्वर्णिमा सिन्हा, भारती रावल, नीलम शुक्ला, अलका देशपांडे, प्रिया सिन्हा, नन्दिता सोनी, पुष्पा पांडे, सुषमा भांगे, जस्सी दारोकर, उमा हरगन, अनीता पुरोहित, चन्द्रकला भारतीया, राजनी कौशिक, 

सुरेखा खरे, पूनम मिश्रा 'पूर्णिमा', आशा चौधरी और अनीता विश्वकर्मा थीं। इनके अतिरिक्त डॉ. कृष्णा श्रीवास्तव, नन्दा वज़ीर, रजनी खन्ना, जयश्री कामा, जयश्री लवात्रे, स्मिता भट्टाचार्य, मीरा अवस्थी, सरिता त्रिवेदी, रुबी दास, गुरुप्रीत कौर सप्रू तथा संतोष जांगिड़ भी उपस्थित थीं। पूरे हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मोर भवन, नागपुर में 'कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्' सम्पन्न हुआ।
समाचार 7915703582114003611
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list