Loading...

उभरते सितारे में 'रंग रंगीला सावन'


 नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम 'उभरते सितारे'। जिसके अंतर्गत, नवोदित कलाकारों के लिए 'रंग रंगीला सावन' संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
 
श्रावण मास की हरीयाली से भरे रंग समस्त जीवन में प्रेम, आनंद और उत्साह का संचार करता है, यह बात संयोजक ने अपने प्रस्तावना में कही।  जिसमें सुपरिचित गायक प्रशांत शाह और काकोली मलिक प्रमुखता से उपस्थित थे।  

इनका स्वागत क्रमश: संयोजक युवराज चौधरी और वैशाली मदारे ने किया। तत्पश्चात कु. भव्या अरोरा, रिधीशा बागडे, विलास पंधारे, मिठु चक्रवर्ती, असीमा बोस, शंकर डोंगरे, नंदिनी सुदामल्ला, आनंद डोंगरे, प्रशांत शाह और काकोली मलिक ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। 

कु. देवांशी पटनायक और रिधीशा बागडे ने सुंदर नृत्य से दिल जीत लिया। नवोदित कलाकारों को डॉ. शालिनी तेलरांधे, देवस्मिता मानस पटनायक, सीमा लूहा, अलका रुंगटा, पी.एस. लाल, बाबा खान, आदि ने बहुत सराहा। इस अवसर पर माताओं और उपस्थित समस्त महिलाओं का सम्मान सहसंयोजिका वैशाली मदारे और कृष्णा कपूर ने किया।  

कार्यक्रम में प्रशांत शंभरकर और कृष्णा कपूर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक युवराज चौधरी ने किया। अगले कार्यक्रम की थीम पारिवारिक रिश्तो की मधुरता पर आधारित होगी इसकी जानकारी दी गई।
कला 5221980825935435468
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list