Loading...

मिशन इंडिया हास्पिटल कार्यक्रम शरद बागड़ी हाथों संपन्न



नागपुर। मिशन इंडिया होस्पिटल वह विघानिकेतन स्कूल का कार्यक्रम वाडी खडगांव स्थित होस्पिटल प्रागंण में लिया गया जिसमें प्रमुख अतिथि इंस्पायरिंग इंडियन सूची में शामिल वरिष्ठ समाजसेवी, लेखक शरदजी गोपीदासजी बागड़ी थे। 

कार्यक्रम की शुरुवात डॉ ह्दुडा लोहारा ने प्रार्थना से की। मिस खुनेपाओ ने बताया कि मिशन इंडिया हास्पिटल करीब १०० बेड का अस्पताल है व आत्मनिर्भर भारत व  स्किल डेवलपमेंट के तहत छोटे बच्चों की स्कुल, महिलाओं के लिए मेडिकल नर्सिंग कालेज भी चलाता है। 

मिशन इंडिया होस्पिटल के डायरेक्टर डॉ रेजी लुकास ने प्रमुख अतिथि शरद बागड़ी का परिचय देते हुए बताया कि शरदजी को ५ अंतरराष्ट्रीय, २९ राष्ट्रीय पुरस्कार, भारत भूषण २०२१, पद्मश्री २०२२ की सूची में नामांकित किया गया। डायरेक्टर डॉ रेजी लुकास, कोलेज के प्रिंसिपल पाॅल जोसेफ ने फूलों के बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर सत्कार किया। 

प्रमुख अतिथि शरदजी ने अपने संबोधन में सभी डाक्टरों, प्रोफेसर, विघार्थियों को जीवन में समय की किंमत करना बहुत जरूरी है। हमने जीवन में अपने आप को समझकर अपनी कमजोरियों पर अंकुश लगाते हुए अपने शक्तिनुसार आगे बढ़ते रहना चाहिए। जीवन में कुछ नियम बनाकर दृढ़ता से उन नियमों का पालन करना चाहिए इससे हमारी इच्छाशक्ति मजबूत होती है। कालेज के विघार्थियों व विघानिकेतन के स्कुली बच्चों ने बहुत सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

प्रमुख अतिथि शरद बागड़ी, डायरेक्टर डॉ रेजी लुकास कोलेज प्रिंसिपल पाॅल जोसेफ आदि के हाथों बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। मानव समाज व राष्ट्र के लिए डॉ जे. गणेसापेंढी ने प्रार्थना की। अंत में आभार प्रदर्शन शिबु चाॅको ने किया। 
समाचार 1024985755485986180
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list