Loading...

'अंतरंग महिला चेतना मंच' का सफल रहा देशभक्ति से सराबोर आयोजन

क्या बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी...

नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में 'अंतरंग महिला चेतना मंच' के पाक्षिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 'अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य में देशभक्ति से सराबोर गीत, कविता, नृत्य एवं नाटकों का मंचन किया गया।
तिरंगे बैलून एवं तिरंगे झंडे से की गई आकर्षक रंग सज्जा ने मन मोह लिया।

सर्वप्रथम अंतरंगी सखियों द्वारा स्व. श्रीमती एषा चटर्जी को भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।
दो मिनट के मौन के उपरान्त कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। डाॅ आदिला खादीवाला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि श्रीमती विद्या आनंद शर्मा ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम संयोजिका डाॅ स्वर्णिमा सिन्हा ने कार्यक्रम का रोचक एवं शानदार संचालन किया। मंच पर श्रीमती शगुफ्ता काजी एवं रंजना श्रीवास्तव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।
श्रीमती इन्दिरा किसलय ने अमृत महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर सर्व श्रीमती डाॅ कृष्णा श्रीवास्तव, पुष्पा पाण्डेय, संतोष बुधराजा, अर्चना चौबे,मीरा जोगलेकर, रूबी दास, निर्मला पाण्डे, नीलम शुक्ला, मंजुषा किंजवेडकर, चंद्रकला भरतिया, रत्ना जयसवाल,  रेशम मदान, प्रतिभा भोले, माया शर्मा, किरण हटवार, अलका देशपांडे, नंदा वजीर, सीमा काचोरे, भारती रावल, ऋतु आसई, उमा हरगन, 

रेखा तिवारी, रामकुमारी, जस्सी दारोकार, अलका देशपांडे, शिल्पी तिवारी, कोमल दूबे, सुषमा भांगे, सुषमा अग्रवाल, छवि चक्रवर्ती, लक्ष्मी वर्मा, नंदिता सोनी आदि ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिये। हेमलता मिश्र 'मानवी' ने समीक्षा की, सुरेखा खरे ने आभार माना।
समाचार 2912399591976998537
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list