Loading...

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा द्वारा रक्षाबंधन पर्व मनाया गया



नागपुर। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच नागपुर की बहनों के द्वारा नंदनवन पुलिस स्टेशन नागपुर  में 13 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।
इस अवसर में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर जी ना गराले एवं श्रीमती शीतल नागराले जी और समस्त स्टाफ को राखी बाँध कर मिठाई खिलाई गई। नागराले जी नें सभी लोगो से पुलिस का भय नही रखते हुए आस पास यदि क्राइम हो रहा हो तो पुलिस को सूचना देकर मदद करने का आव्हान किया। 

मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष धारणा अवस्थी जी नें मंच के उद्देश्य बताकर सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाने पर जोर दिया और पुलिस को मदद करने की अपील की। गलत कार्य करने की पोल किसी ने किसी दिन खुलती जरूर है इस बात का विचार करके ही कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में सुनहरी पहाट  की संचालिका श्रीमती रेखा भोंगडे मैडम अपनी साथियों के साथ उपस्थित थी।

जिला मंत्री सुनीता मांजरें जी,जिला सलाहकार शैलजा मिश्रा जी,रेखा मिश्रा जी,अपेक्षा वाघमारे जी,जानव्ही  शर्मा जी,मंजू कारेमोरे जी ,सविता जी आदि सखियों नें सहभाग लिया। 

कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों को नागराले जी द्वारा पौधे प्रदान किए गए एवं स्वल्पाहार का आयोजन किया गया।
मंच की संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी नें सभी को रक्षा बंधन की बधाई दी।
समाचार 3264753444164335853
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list