Loading...

संजीवनी फांऊडेशन ने किया वस्त्रों का वितरण



नागपुर। जरीपटका  स्थित संजीवनी फांऊडेशन की प्रथम सर्वसाधारण सभा का आयोजन संत सतरामदास धर्मशाला मे संपन्न हुई। सर्व प्रथम सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए सचिव सुरेश आहूजा ने प्रथम वर्ष की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। तत्पश्चात सचिव ने पूरे वर्ष का लेखा जोखा भी पढ़कर सुनाया। 

सचिव ने बताया कि संस्था के मार्च 2022 तक 107 सदस्य बन चुके हैं तथा संस्था के व्दारा समाज के जरूरतमंद तबके के लोगों को नि:शुल्क दवाइयों की आपूर्ति तथा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु कॉलेज प्रवेश हेतु आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। संस्था के अध्यक्ष दादा वाधनदास तलरेजा ने अध्यक्षीय अहवाल में  सभी सदस्यों को बताया कि मेडिकल सहायता एवं शिक्षा सहायता में इस वर्ष तकरीबन ₹ 4 लाख वितरित किए गए हैं। 

तथा संस्था ने स्व: रोचलदास केवलरामानी की स्मृति में नि:शुल्क दवा सेवा केंद्र का उद्घाटन भी किया है। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि  सभी सदस्य ज्यादा से ज्यादा दान दें तथा नए सदस्य बनाए ताकि हम समाज के जरूरतमंदों की मदद कर सके। 

सर्वसाधारण सभा के पश्चात महिलाओं के लिए आयोजित वस्त्र वितरण कार्यक्रम में तकरीबन 300 जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरण किए गए। मंच संचालन व आभार प्रदर्शन संस्था के उपाध्यक्ष अशोक माखीजानी ने किया। 

उपरोक्त कार्यक्रम में साधना सहकारी बैंक के अध्यक्ष दादा घनश्यामदास कुकरेजा, पूर्व स्थायी समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा, प्रकाश टहलरामानी, अशोक केवलरामानी, सुखदेव भागचंदानी, मान मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक जीतू बेलानी, राजेश लालवानी, 

डॉ हरीश गिडवानी, गौरव गिडवानी, सतीश गिडवानी, राजकुमार लालवानी, किशन आसूदानी, पेशुराम दारा, मोहन मंजानी, मनोहर केवलरामानी, रमेश मिरानी, ओम हेमराजानी, तुलसी दास शुमयानी, दादा चंद्रभान सेतिया, श्याम जयसिंघानी, कुंदन गिदवानी, श्यामलाल छांगाणी, 

डॉ अमित मिहानी, गोपीचंद कुकरेजा, प्रकाश कल्याणी, प्रा विजय केवलरामानी, लाजपत ढींगरा, अशोक जेसवानी, लक्ष्मीचंद कुंगवानी, मंजू कुंगवानी, अरूणा टहलियानी, कंचन गेहानी, 

गोवर्धन कोडवानी, दौलत कुंगवानी, सतीश मीरानी, अशोक आहुजा, संदुरलाल तारवानी, चंदन वंजानी, भागचंद केवलरामानी, माणिकलाल हरगुरनानी, वरयाम सिंग, रमेश अटलानी राजेश स्वामनानी की उपस्थिति रही।
समाचार 1698101655764231236
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list