Loading...

माता पिता की सेवा से प्रसन्न होते है ईश्वर : मोटवानी



वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं को बांटे वस्त्र, मिठाई, फल और खाद्य सामग्री 

नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र महिला टीम ने रविवार को मनपा द्वारा संचालित नालंदा वस्तीस्तर वृद्धा आश्रम में महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के करकमलों द्वारा बुजुर्ग महिलाओं को वस्त्र, साड़ी, मिठाई,केक फल और खाद्य सामग्री बाटी , उपरोक्त जानकारी अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, और कार्याध्यक्ष सुनीता जेसवानी ने दी, 

इस अवसर पर टीम की उपाध्यक्ष अनिता नागवानी , रश्मि मोहनानी, हेमा खुबनानी उपस्थित थी, वी एस एस एस महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने महाराष्ट्र महिला टीम के इस मानवीय कार्य की सराहना कर कहा, कि बुजुर्ग वृद्ध महिलाओ को खुशी बांटना सच्ची सेवा है ,महिला टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के बेहद अच्छे कार्य किए जा रहे है

आज बुजुर्ग महिलाओं को इतनी सारी अलग अलग प्रकार की सभी जरूरी चीजें बांट कर उनके साथ जो खुशी के पल बिताए है वह सच्ची मानवता की सेवा है जो ईश्वर को भी पसंद है, मोटवानी ने कहा ऐसी सेवा लगातार जारी रखेंगे, महिला अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी और कार्याध्यक्ष सुनीता जेसवानी ने हर्ष प्रकट कर कहा कि महाराष्ट्र महिला टीम प्रति माह ऐसी जगह जाकर सेवा कार्य करती रहेंगी।

आज वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं के चहरे पर खुशी देख उनकी आंखों से आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि लोग अपने मां पिता को बुढ़ापे में वृद्धाश्रम छोड़ आते है अंतिम समय में अपने बड़ों के साथ ऐसा कार्य कर बेहद ही घृणित कार्य करते है माता पिता हमारी जननी और ईश्वर का रूप है उन्हे तो अपने घर में रखकर सम्मान प्यार और खुशियां बांटना भगवान की पूजा करने समान है घर में बुजुर्ग का होना ही घर की शान बढ़ाता है। 

उन्होंने प्रताप मोटवानी का आभार माना की वे हरदम हमे ऐसे मानवीय कार्यों को करने की प्रेरना देते है, कार्यक्रम का संचालन अनिता नागवानी ने किया, आभार हेमा खुबनानी और रश्मि मोहनानी ने किया।
समाचार 2275367545612050437
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list