Loading...

भारत माता की जय व वंदे मातरम की गूंज से महका दयानंद का परिसर



नागपुर। 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा'
आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय,महाविद्यालय तथा आर्य विद्या सभा की सभी शाखाओं (KG to PG) द्वारा  सामूहिक रूप से आजादी के गर्व का महापर्व आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अरिहंत हॉस्पिटल के संचालक डॉ उत्कर्ष शाह, जीतूजी बेलानी तथा आर्य विद्या सभा के समस्त पदाधिकारियों की गौरवमयी उपस्थिति में सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज फहराया गया। 

विद्यालय का संपूर्ण वातावरण तिरंगे को सलामी देते हुए भारत माता की जय से गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्या  ने आर्य विद्या सभा की प्रस्तावना में विभिन्न उपलब्धियों तथा विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कारों के बारे में बताया। 

इस उत्सव पर KG to PG की सभी संस्थाओं द्वारा देशहित में समर्पित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसका विशेष आकर्षण था दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं महाविद्यालय द्वारा प्रदर्शित 'तिरंगे का गौरवमयी इतिहास।' उपस्थित समस्त गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की सराहना की।

प्रमुख अतिथि डॉ.शाह ने आजादी के इस अवसर पर अपने अतिथि भाषण में कहा ऐसी संस्थाएं देश के विकास में सक्षम भूमिका निभाती हैं। आज जिनका नाम जिला स्तर और राज्य स्तर पर उभर रहा है, कल अवश्य इसे देश के अच्छे विद्यालयों में देखा जाएगा।

अध्यक्षीय भाषण में अशोक कृपलानी ने देश के इस पावन पर्व की सब को बधाइयां दी एवं इस तरह के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा जुनून और जज्बा अगर साथ में रहे तो व्यक्ति क्या कुछ नहीं कर सकता। 

कार्यक्रम का संचालन सिमरन ज्ञानचंदानी ने किया तथा आभार प्रदर्शन आर्य विद्या सभा के सचिव राजेश लालवानी ने किया। वंदे मातरम की गूंज के साथ इस गौरवमयी कार्यक्रम का समापन हुआ।
समाचार 5728807550164577422
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list