Loading...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप के प्रादेशिक कार्यालय का हुआ शुभारम्भ



नागपुर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आज संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. चंदन सिंह रोटेले नागपुर के विधायक मोहन मते एवं विनय सिंह सरसवार की विशेष उपस्थिति में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप के प्रदेशाध्यक्ष भागवत सिंह खंगार के सौजन्य से प्रदेश कार्यालय के भव्य शुभारंभ का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर डॉ. कविता परिहार, डॉ. केदार सिंह रोटेले, कमलेश सिंह ठाकुर, प्रमोद सिंह ठाकुर करनी सेना, मनोज सिंह अखंड भारत एवं प्रमोद सिंह गेहलोद सहित अनेको युवा, महिला एवं वरिष्ठ पदाधिकारी व नागरिकगण उपस्थित रहे। 

उद्घाटन सम्पन्न होने के उपरांत उद्बोधन में मोहन मते द्वारा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप एवं शिवाजी महाराज के वंशजों के संगठन को एकजुट होकर राष्ट्रीय स्तर पर समाज व देश के विकास के लिए काम करने की बात कही गयी। उन्होंने महाराणा प्रताप से जुड़ी फ़िल्म और उनके संग्रहालय के लिए भी प्रोत्साहन दिया जिसका संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. चंदन सिंह रोटेले ने पुरजोर समर्थन व पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। 

ज्ञात हो कि जब से राष्ट्रीय संरक्षक का प्रभार डॉ चंदन सिंह रोटेले ने संभाला है तब से देश भर के 25 राज्यों में संगठन का विस्तार व प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जा चुकी है। उनका उद्देश्य संगठन को भविष्य में सर्वाधिक लोकप्रिय और सामाजिक संगठन बनाने का है जिसमे लगातार कार्य प्रगति पर है।
समाचार 1576694632102268139
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list