Loading...

पूर्णाहुति के साथ 'श्री महारुद्र यज्ञ' का हुआ समापन



शिवभक्तों को 'शिव उपासना' शास्त्र पुस्तिका की वितरित 

नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज द्वारा 'श्री महारुद्र यज्ञ' के आयोजन के अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन हुआ। कार्यक्रम की फलश्रुति के रूप में 'शिव उपासना' शीर्षक के साथ एक शास्त्र पुस्तिका सभी शिवभक्तों को वितरित की गई। 

मुख्य यजमान अधि. संजयभाई चंद्रकांतभाई ठाकर परिवार ने आचार्य सागर शर्मा तथा सभी ब्राह्मणों का सत्कार किया एवं उन्हें भविष्य में भी ऐसे अनुष्ठान में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

यज्ञ समापन के बाद भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें सम्पूर्ण समाज की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

महायज्ञ के दौरान विधायक विकास कुंभारे, नागपुर के पूर्व महापौर दायाशंकर तिवारी ने सपत्नीक दर्शन का लाभ लिया। नागपुर गुजराती मंडल के अध्यक्ष योगेशभाई पटेल, मोराल इंटीरियर से मोहित रघुनाथजी जांगिड़, संजय जैन, बी सी भरतिया तथा संदीप भरतिया ने दर्शन का लाभ लिया।

कार्यक्रम में ट्रस्टी मंडल के सभापति अधि. नरेंद्रभाई जहा, पं. योगेशभाई जोशी, देवेन्द्रभाई दवे, अशोकभाई त्रिवेदी, समाज प्रमुख अधि. संजयभाई ठाकर, चेतनभाई जोशी, राजेन्द्रभाई मेहता, निखिलेशभाई ठाकर, अशोकभाई जहा,केयुर व्यास,मनीश जोशी, अनूप शुक्ला, जयेश जोशी, व्रजेश व्यास, राजेश जोशी, सतीश भट्ट, प्रयासरत रहे। 

महिला मंडल से हेमाबेन मेहता, वोल्गाबेन ठाकर, नीताबेन शुक्ला, मिली ठाकर, पूर्वी ठाकर, तृप्ति जोशी, किरण दवे, मोनिका जानी, मीनाक्षी जोशी कार्यक्रम में सहभागी हुये।

युवा मंडल प्रमुख जय जोशी, सचिव हिमांशु शुक्ला, संजय पंड्या, निखिल जोशी, गोपाल व्यास, चिराग जोशी, गौरव जोशी, हितेश त्रिवेदी, नीरज व्यास, मनीष व्यास उपस्थित थे। 

हंसाबेन ठाकर, कलावतीबेन द्विवेदी, नूतनबेन जहा, ज्योत्सनाबेन जानी, साधनाबेन जोशी, कविता शुक्ला, शैलेशभाई द्विवेदी, महेंद्रभाई ठाकर, मधुसूदन ठाकर, नितिनभाई ठाकर, प्रगनेशभाई ठाकर, रोहनभाई ठाकर, रोहित ठाकर, 

देवांग ठाकर, रचितभाई ठाकर, विनोद जोशी, बीपीन जोशी, अनिल जहा, चमन भाई जोशी शामिल थे। समाज के व्यावस्थापक चंद्रकांत त्रिवेदी जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने अथक परिश्रम किया।

समाज के प्रमुख संजयभाई ठाकर एवं सचिव चेतनभाई जोशी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यरत सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष लोगों का जाहिर आभार व्यक्त किया।
समाचार 2232045263687890387
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list