Loading...

स्कूल में मनाया गया 'पोला' उत्सव


 
नागपुर/सावनेर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल में महाराष्ट्र के किसानों का पसंदीदा त्योहार बुल पोला मनाया, जो भाद्र महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। भारतीय किसान अपने कृषि कार्यों में बैलों का बहुत उपयोग करते हैं। 

बैल साल भर खेतों में मेहनत करतें हैं, हमें खाना देते है। बैल पालतू है। उन्हीं के सम्मान में यह पर्व मनाया जाता है। पोला त्योहार बैल का उत्सव है। किसान इस त्योहार को बहुत कृतज्ञता और बहुत खुशी के साथ मनाते हैं।

अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल के भव्य प्रांगण में छात्रों द्वारा पहनी गई महाराष्ट्रीयन पोशाक और नंदी की सुंदर सजावट से स्कूल की सुंदरता में चार चांद लग गए। 

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र सर और स्कूल सुपरवाइजर वंदना यादव मैडम ने किसानों और उनके बैल जोड़े की पूजा से की।  कक्षा सातवीं की छात्रा रिधिमा पावनकर ने पोला पर्व के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। श्रीमती  लता दखोले मैडम ने कहानियों के माध्यम से छात्रों को पोला पर्व के बारे में बताया। 

सर्वश्रेष्ठ पोशाक और सर्वश्रेष्ठ नंदी अलंकरण में कक्षा 2 के यश महंत ने प्रथम, भावेश चौधरी ने द्वितीय व वेदांत काले ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय की ओर से प्राचार्य राजेंद्र मिश्र सर ने नकद पुरस्कार देकर विद्यार्थियों की खुशी दुगनी कर दी। 

कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा सातवीं की छात्रा संजीवनी धोटे ने श्रीमती मंजूषा सत्कर मैडम के मार्गदर्शन में किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकों और गैर - शिक्षण कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख सर ने स्कूल की गतिविधियों की सराहना की और छात्रों की प्रशंसा की।
समाचार 4989076906891450187
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list