Loading...

जिम्मेदारियों और परंपराओं के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए : डॉ. रूपेंद्र कोर छतवॉल


नागपुर। उन्नयन फाउंडेशन ने अपने भारतीय परंपराओं  को निभाने की कड़ी में एक और कदम लिया। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर उन्नयन फाउंडेशन के सदस्यों ने राधा कृष्ण की भूमिका और गोपियों के परिधान में बहुत ही सुंदर कार्यक्रम की प्रस्तुति की। इसमें सीमा गुरनानी श्वेत कृष्णा और वर्षा पात्रा काला कन्हैया बनी थी। गौहर, निशा. माधुरी,अर्चना जैन, शीतल साहू प्यारी राधा के वेष में थी। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ प्रेमलता तिवारी थी और श्रीमती अलका पांडे ने बहुत ही खूबसूरती से द्रौपदी और कृष्णा के राखी के संबंध का मंचन किया। 

अध्यक्षा डॉ. रूपेंद्र कोर छतवॉल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्नयन के सदस्यों को और शुभांगिनी जो कार्यक्रम की संयोजिका थी बधाई दी और कहा कि हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ धार्मिक जिम्मेदारियों और परंपराओं के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी भी इन परंपराओं की कड़ी को आगे बढ़ा सके।
समाचार 2652662281797736764
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list