Loading...

गौ माता की पूजा और सेवा करने से मनोवाछिंत फल की प्राप्ति : कंचन ठकरानी



नागपुर/गोंदिया। विश्व सिंधी सेवा संगम गोंदिया महिला टीम अलग अलग प्रकार की सराहनीय सामाजिक गतिविधियां महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की प्रेरणा से कर रही है, गोंदिया महिला टीम अध्यक्ष कंचन ठकरानी ने बताया की रविवार को श्रावण मास में उन्होंने गौ माता की सेवा और पूजा अर्चना का संकल्प किया और श्रीकृष्ण गौरक्षण सभा गोवर्धन गौवंश सेवा केंद्र जाकर पूरा दिन गौ माताओं को चारा और अन्य पशु खाद्य खिलाकर उनकी पूजा अर्चना की अध्यक्ष कंचन ठकरानी ने बताया कि धार्मिक आस्था है कि गौ पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। घर की समृद्धि के लिए घर में गाय का होना बहुत शुभ माना जाता है। 

कहा जाता है कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ ही गाय की सेवा भी करनी चाहिए। इससे उनका मानसिक विकास तेजी से होता है। संतान और धन की प्राप्ति के लिए भी गाय को चारा खिलाना और उसकी सेवा करना बेहतर परिणामदायक माना गया है।

मां शब्द की उत्पत्ति गौवंश से हुई, सभी जानवरों में मात्र गाय ही ऐसा जानवर है जो मां शब्द का उच्चारण करता है, इसलिए माना जाता है कि मां शब्द की उत्पत्ति भी गौवंश से हुई है। गाय हम सब को मां की तरह अपने दूध से पालती-पोषती है। आयुर्वेद के अनुसार भी मां के दूध के बाद बच्चे के लिए सबसे फायदेमंद गाय का ही दूध होता है।

महिला टीम ने गौ माता की सेवा पूजा अर्चना कर आत्मिक खुशी महसूस की और संकल्प किया वह सदैव यहां आकर यह कार्य जारी रखेंगे और घर में गौ माता की दूध का सेवन करेंगे। महिला टीम में महासचिव शेरीन ठकरानी, प्रीति पृथ्यानी, वंशिका थदानी, दृष्टि लधानी, सोनी मनकानी, पायल तोलानी, मुस्कान तोलानी, मुस्कान ठाकुर, प्रिया मोटवानी सम्मिलित होकर गौ सेवा का कार्य किया।
समाचार 8819553860715338343
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list