Loading...

पुर्व नागपुर में घर -घर तिरंगा फहराने का अभियान शुरू



 नागपुर। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस इस बार मनाने जा रहे हैं, उसके पुर्व घर घर तिरंगा पहुँचाने और बाँटने का कार्यक्रम आयोजन पुर्व नागपुर के खंडवानी टाउन शिप से शुरुआत की गई है। उसमें हर घर - घर झंडे का वितरण किया जा रहा है व श्री भागवत कथा का शर्मा परिवार की ओर से आयोजन किया है। 

झंडा बाँटने के कार्यक्रम में पुर्व नागपुर के विधायक कृष्णा खोपडे, भारतीय जनता पार्टी के पुर्व नागपुर अध्यक्ष संजय अवचट, उपाध्यक्ष महेंद्र राऊत, संपर्क प्रमुख प्रमोद पेडके, स्वागत सह प्रमुख व प्रवक्ता नागपुर ज़िला सुरजसिंह ठाकुर प्रमुख रूप से थे। 

कार्यक्रम का आयोजन व आचार्य आशिष तिवारी, विजय हाड़, अजय भाटिया, ओमप्रकाश मालू, आशिष हुरक़त, मीना जैन, निकिता शर्मा, मेघा शर्मा, अंकित शर्मा व समस्त कार्यकारिणी व खंडवानी टाऊन शिप के नागरिक शामिल थे।
समाचार 1679865711088809122
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list