Loading...

राजस्थानी ब्रम्ह समाज द्वारा कैंसर रोग निदान शिविर का आयोजन



नागपुर। राजस्थानी ब्रम्ह समाज द्वारा आयोजित विशाल मोहनकुमार भगत मेमोरियल ब्रम्ह मातृशक्ति कैंसर रोग निदान शिविर का आयोजन स्थानीय राजस्थानी ब्रम्ह समाज भवन, स्मॉल फैक्ट्री एरिया, नागपुर मे किया गया है।  इस शिविर के अंतर्गत ब्रेस्ट कैंसर, युट्रस कैंसर की निशुल्क जांच की गई। 

इसमें विशेष रूप से मेमोग्राम जांच, पेप सिमर, अल्ट्रा सोनोग्राफी जैसी जांच उपस्थित विप्र महिलाओ की करी गई यह जांच व्यक्तिगत रूप से बाहर कराते है तो इसकी लागत हजारो मे करीब राशी का खर्च आ सकता है। 

राजस्थानी ब्रह्म समाज के इस शिविर मे यह बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध है कराया गया। इस कैंसर रोग निदान शिविर के लिए 422 विप्र महिलाओ ने रजिस्टरेशन किया। आयोजन के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामनिवास पारिक ने की। 

आयोजन मे प्रमुख रूप से विधायक अभिजीत वंजारी, मुख्य पत्रकार जगदीश जोशी, राष्ट्रसंत तुकडोजी कैंसर अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर करतार सिंग, एच सी जी कैंसर हॉस्पिटल की डॉक्टर कमलजीत कौर, संजय पालीवाल, गायत्री शर्मा उपस्थित थे। 

तअध्यक्षीय संबोधन मे रामनिवास पारिक ने इस प्रकार के आयोजन को आज की जरूरत बताया।  डॉक्टर करतार सिंग और डॉक्टर ने कैंसर रोग से बचाव की विस्तृत जानकारी शिविर के दौरान सभी को दी। 

मआयोजन मे प्रमुख रूप से महेश पुरोहित, सतीश पुरोहित, दिनेश उपाध्याय, राजेंद्र पुरोहित, संजय शर्मा, देव शर्मा, मुकेश शर्मा, गिरीश पुरोहित, अभिषेक शर्मा, वैभव शर्मा, सुनिल जोशी, 

स्नेहा मिश्रा, पैलेश जोशी, शरद शर्मा, आनंद चौबे, अभिषेक सोनी, हेमंत शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा आशीष शर्मा, जयभगवान शर्मा सहित बडी संख्या मे विप्रजन मौजूद थे। 

आयोजन का संयोजन किशोर पालीवाल और विना शर्मा ने किया।  आयोजन का सफल संचालन पैलेस जोशी ने किया।
समाचार 7850085388792934891
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list