Loading...

चौथी पुण्यतिथि पर अटल जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि



नागपुर/ सावनेर ।स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल हेती (सुरला) में देश के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर विद्यार्थियों एवं स्टॉफ ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

बता दें कि 16 अगस्त 2018 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 93वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया था। अटल जी देश निर्माण में युवाओं की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण मानते थे। अटल जी कहा करते थे कि युवा ही देश को नई दिशा दे सकता है। 

अटल जी एक राजनेता होने के साथ-साथ हिंदी के कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता भी थे  1977 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था ।उनके भाषण के बाद यू एन ने तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। 

उन्होंने कानपुर के डी एवी कॉलेज से अपने पिता के साथ लॉ की पढ़ाई की थी। पूर्व पी .एम जवाहरलाल नेहरु जी ने भी एक बार कहा था कि वो एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। नेहरू जी की भविष्यवाणी सच साबित हुई। 

उनकी कविता- काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं ।यही वजह है कि विपक्षी नेता भी उनके व्यक्तित्व की तारीफ किया करते थे। उनका वाक कला का कायल हर कोई था। उनकी वाक कला को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी देखा और सराहा  जा चुका था। 

अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी एवं स्कूल के उपक्रम की सराहना की।
समाचार 9043879348455506426
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list