Loading...

सिंधी संस्कृति और खानपान को बढ़ावा देने जागरूकता जरूरी : कंचन ठकरानी



गोंदिया महिला टीम ने हर्षोल्लास से मनाया पापड़ दिवस

नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन विश्व सिंधी सेवा संगम ने आज पूरे देश मे सिंधी संस्कृति और सिंधी खानपान को बढ़ावा देने के लिए विश्व पापड़ दिवस बेहद हर्षोल्लास से मनाया। 

महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि पूरे विश्व के 67 देशों और देश के 24 राज्यों में लाखों सिंधी परिवारों ने आज विश्व पापड़ दिवस बेहद ही सफलता और खुशी के साथ मनाया। 

मोटवानी ने बताया कि इसके पूर्व युवाओ में सिंधी खान के प्रति आकर्षण लाने और समाज के सभी वर्गों में सिंधी खान पान को प्रोत्साहित करने के लिये  विश्व दाल पकवान दिन और विश्व पकोड़ा दिन बेहद ही सफलता से मनाया गया। जिसे पूरे विश्व मे जबरदस्त प्रतिसाद मिला उसी श्रखला में आज पूरे विश्व मे पापड़ दिवस मनाया गया।

गोंदिया में भी महाराष्ट्र महिला टीम ने अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की प्रेरणा से विश्व पापड़ दिवस हर्षोल्लास से  मनाया गया। गोंदिया महिला टीम अध्यक्ष कंचन ठकरानी ने कहा कि वीएसएसएस का मुख्य उद्देश्य सिंधी बोली, सिंधी संस्कृति और सिंधी खान पान को बढ़ावा देना है। 

बच्चों को चाइनीज फूड की आदत खतम कर सिंधी समाज के स्वादिष्ट व्यंजनों की तरफ आदत डालने के लिए अलग अलग व्यंजनों के साल में अलग अलग  दिनो में  मना कर समाज में जागरूकता लाना जरूरी है। 

पापड़ अब सिंधी समाज के अलावा सभी समाज मे लोकप्रिय हो चुका है जब तक भोजन के साथ पापड़ नही खाया जाता तब तक तृप्ति नही होती, खाने के बाद पापड़ खाने से खाना आसानी से पच जाता है, होटलों में भोजन शुरू होने के पूर्व सूप के साथ पापड़ खाने का चलन है। 

उन्होंने महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी से आग्रह किया अगली बार सिंधीयो का सबसे स्वादिष्ट व्यंजन कड़ी चावल दिवस भी मनाना चाहिए। 

महासचिव शेरिन ठकरानी ने कहा पापड़ खाने में बेहद स्वादिष्ट रहता है और खाने को जल्दी पचाता है।सिंधी परिवार जब तक भोजन के साथ पापड़ नही खाते तब तक उनका भोजन पूरा नही होता। 

पापड़ अलग अलग दालों से बनाया जाता है सभी प्रकार के पापड़ एक से बड़ कर एक स्वादिष्ट होते है। अध्यक्ष कंचन ठकरानी ने बताया कि इस अवसर पर महिला टीम सदस्यों को वी एस एस एस मेंबरशिप किट प्रदान की गई। 

पापड़ दिवस को बेहद हर्षोल्लास से गोंदिया महिला टीम से कंचन ठकरानी, शेरीन ठकरानी, दिव्या भोजवानी, कुसुम तोलानी, प्रीति पृथ्यानी, आरती मोटवानी, सोनी मनकनी, सिमरन गनवानी, सोनी मानकानी, दृष्टि लधानी, मुस्कान तोलानी, प्रिया मोट्वानी, दीपिका खटवानी दीपिका छूट्टानी ने भाग लेकर इसे यादगार सफल बनाया।
समाचार 6136454496042269312
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list