Loading...

एकजुट रहकर अपनी संस्कृति का करना चाहिए आदर : मजीत कौर मतानी


जरीपटका में भव्यता से झूलोत्सव तीज त्योंहार मनाया गया 

भारतीय सिंधु सभा महिला टीम का आयोजन 

नागपुर। जरीपटका में भव्यता से तीज का त्यौंहार तीज महोत्सव हर्षोल्लास से महात्मा गांधी हाईस्कूल के सभागृह में  मनाया गया, भारतीय सिंधु सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम  दादा घनश्यामदास कुकरेजा के मार्गदर्शन में मनाया गया, कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि बतौर समाजसेवीका अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी सम्मिलित हुई।

अन्य अतिथियों में मनपा स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष विक्की कुकरेजा, एडवोकेट राजश्री देवानी, रीना कृपलानी,,रीना खत्री पूर्व नगर सेविका प्रमिला माथरानी थी, कार्यक्रम संयोजक राखी कुकरेजा ने बताया कि सर्वप्रथम अतिथियों ने वरुण देवता श्री झूलेलाल भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। 

अतिथियों का सत्कार राखी कुकरेजा,राशि वासवानी मीनाक्षी मेघराजानी, पूजा मोरयानी, साक्षी लालवानी,वंशिका केसवानी,सिमरन शोभवानी, मंजूश्री कुंगवानी,अचल, रीता कंधारी,जेनिका कुंगवानी, जिया दत्रे ने किया, तत्पश्चात समाजसेवी मंजीत कौर मतानी ने महिलाओ को उद्बोधन कर कहा कि समाज में इस तरह समारोहों से  आपस में एकजुटता के साथ साथ सभी में   स्नेह,मधुर संबंध कायम होते है। 

आज देश में समाज की एकता जरूरी है, जो महिला अपना घर परिवार ,बच्चों को पैदा करती है, वह एकजुट होकर देश को भी विकासशील बनाती है, हम सभी को अपनी संस्कृति का आदर करना चाहिए,जो कि आप बखूबी निभा रही है ,इससे समाज और देश का नाम ऊंचा होंगा और हमारे बच्चों को भी संस्कृति और देश प्रेम की भावना जागृत होंगी। 

हमारा गौरव है देश की आजादी का 75 वर्ष इस साल देश विदेश में भव्यता से मनाया जा रहा है देश की आजादी में महिलाओं का भी पूरा योगदान है और आज महिलाएं पुरुषों से कम नहीं सभी क्षेत्रों में महिलाएं अग्रणी होकर कार्य कर रही है देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति भी महिला है जो हम सभी के लिए गौरव की बात है अंत में सभी बहिनों को तीज की शुभकामनाएं दी, अतिथि विक्की कुकरेजा ने भी विचार प्रकट कर सभी को तीज की बधाई दी। 

इस अवसर पर मंजूश्री आसुदानी का तीज पर बेहतरीन वीडियो गाने को रिलीज किया गया, सभी बहिनों ने मेहंदी रचाई, झूलोत्सव मनाया। तीज के गानों पर सुंदर नृत्य कर सभी को प्रभावित किया और विविध प्रकार के मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। 

अंत में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार  गिफ्ट रोकेडे ज्वेलर्स के सौजन्य से एडवोकेट मंजीत कौर मतानी, विक्की कुकरेजा, राखी कुकरेजा, रीना कृपलानी राजेश बटवानी, प्रदीप कुंगवानी, प्रमिला मथरानी,सुषमा चौधरी, पूजा मोरयानी के हस्ते दिए गए कार्यक्रम का संचालन और आभार संयोजिका राखी विक्की कुकरेजा ने किया।
समाचार 2132837361852537373
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list