Loading...

उत्तर नागपुर में उत्साह व जल्लोष के साथ हर घर तिरंगा यात्रा



नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष व रैली के संयोजक वीरेंद्र कुकरेजा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रभाग-1 में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। 

भारत माता की झांकी के साथ रैली का शुभारंभ संत साईं चांदुराम मुक्तिधाम, जरीपटका से होकर पूरे प्रभाग में भ्रमण करते हुए जिंजर मॉल, जरीपटका में समापन हुआ। जगह -जगह पर नागरिकों ने रैली का स्वागत किया। देशभक्ति के गीतों पर सैकड़ों कार्यकर्ता भारत माता की जय के उद्घोष लगाते नजर आए। 

वीरेंद्र कुकरेजा ने रैली के समापन पर स्वतंत्रता के लिए शहादत देनेवाले वीरों के बलिदान का स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं को देश के प्रति समर्पण व सम्मान की भावना रखने की अपील के साथ रैली  सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 

रैली में भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, रैली के सहसंयोजक व उत्तर मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह ठाकुर, राजकुमार ढोलवानी, मंगलवारी जोन पूर्व सभापति प्रमिला मथरानी, नगरसेविका सुषमा चौधरी, भाजपा नेता दौलत कुंगवानी, डॉ. विंकी रुघवानी, राजेश बटवानी, प्राचार्य विजय केवलरामानी, राखी कुकरेजा, 

उत्तर मंडल युवती प्रमुख डिंपी बजाज, जय साजवानी, कैलाश केवलरामानी, राजेश झांबिया, घनश्याम गोधानी, किशन आसुदानी, संतोष डेंबला, कमल मूलचंदानी प्रमुखता से उपस्थित थे। रैली सफलतार्थ प्रभाग अध्यक्ष जगदीश वंजानी, मनीष दासवानी, खूशाल डोईफोडे, विशाल साखरे, महामंत्री-राजेश धनवानी, विजय तांबे,चिराग गोधानी, सुरेंद्र वाघमारे, कालीचरण ठाकुर, खेलेंद्र बिठले, ओम सेवानी, राजेश आहूजा, कोमल खूबचंदानी, 

महिला आघाड़ी अध्यक्ष उषा दानी, सीमा मेश्राम, सुनीता महल्ले,आकाश जटाले, जतिन मेठवानी, पूजा मोरयानी समर्थ, मीनाक्षी मेघराजानी, राम मोटवानी, रवि जेसवानी, राज भट्ट, संजय हेमराजानी,भीषम साधवाणी, किशोर धनवानी  व सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास किया। रैली में नगर, मंडल व प्रभाग के सैकड़ों पदाधिकारी,कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित थे।
समाचार 8911464863015537865
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list