Loading...

बंग कॉलेज के छात्रों की 'रेट्रो इन मेट्रो'


हिंगना। स्व देवकीबाई बंग जूनियर कॉलेज, हिंगना के ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों की फ्रेशर्स पार्टी चलती मेट्रो में "मेट्रो में रेट्रो" के रूप में मनाई गई।  

इसके लिए स्कूल की ओर से लोकमान्य नगर से सीताबर्डी और फिर सीताबर्डी से लोकमान्य नगर के मार्ग पर दो घंटे के लिए मेट्रो आरक्षित की गई।
इस मौके पर छात्रों और शिक्षकों ने दौड़ती मेट्रो में गीत, नृत्य, अभिनय आदि की प्रस्तुति देकर शानदार अनुभव किया। इस कार्यक्रम में जूनियर कॉलेज के नव प्रवेशित छात्रों ने धमाल मचा दिया।

इस अवसर पर संस्था के संचालक महेश बंग, संचालिका अरुणा बंग, स्व.देवकीबाई बंग विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज के प्राचार्य नितिन तुपेकर, नेहरू विद्यालय के प्राचार्य शशिकांत मोहिते, स्व.देवकी बाई बंग प्राथमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका, मंगला लकड़े स्व देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम स्कूल कन्होलीबरा के मुख्याध्यापक संदीप कैलुके, विनोद वानखेडे, श्वेता तुपेकर आदि  के साथ संत गमाजी महाराज शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित थे।
समाचार 8757223813786111212
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list