Loading...

भगवान का रूप हैं मतिमंद बच्चे : सतीजा

यादगार रहा स्पंदन का आयोजन                            
नागपुर। स्पंदन संस्था द्वारा संचालित प्रमेष्टी विशेष शाला में गुणवंत विशेष ( मंदबुद्धि) विद्यार्थी सत्कार समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन  लिज्जत पापड उद्योग समूह के महाव्यवस्थापक सुरेश कोते ने किया. 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कलामंच परिवार के संस्थापक नरेंद्र सतीजा ने की. 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप में पुलकमंच के अध्यक्ष मनोज बंड, दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष मोदी, कवि अनिल मालोकर, रायसोनी कालेज के प्रा. मंगेश भोरकर उपस्थित थे. इस अवसर पर  प्रमेष्टि स्कूल के गुणवंत  विशेष  विशेष बच्चों को पुरस्कार वितरित किये गये. विशेष बच्चों ने अपनी अनूठी प्रस्तुति से भाव विभोर कर दिया. 

संस्था के अध्यक्ष पांडुरंग सोनवणे ने प्रास्ताविक बताया कि पिछले 27 वर्षों से संस्था मतिमंद बच्चों की सेवार्थ समर्पित है. उन्होंने गतिविधियों का समुचित विवरण दिया. 

स्पंदन की सेवा़ओं की सराहना करते हुए सुरेश कोते ने कहा कि प्रकृति एवं ईश्वर ने जो कमियां विशेष बालकों मे रही उसकी पूर्ति करने का मौलिक कार्य स्पंदन  संस्था कर रही है . उन्होंने संस्था के कार्यों को करीब से देखा है. उन्होंने समुचित सहयोग का आश्वासन दिया. 

अपने संबोधन में नरेंद्र सतीजा ने कहा कि मतिमंद बच्चे भगवान का रूप हैं और इनकी सेवा मानवता की सच्ची सेवा है. इन बच्चों को प़ढाना व सिखाना चुनौतियों भरा काम है जिसे यहां का स्टाफ समर्पित भाव से कर रहा है. 

कलामंच परिवार के सदस्यों ने बच्चों के बीच काफी समय बिताया जिसमें बच्चों ने कविता, गिनती, भजन आदि की प्रस्तुति कर अभिभूत कर दिया. कार्यक्रम का संचालन एवं आभार पांडुरंग सोनवणे ने किया.
समाचार 4436996788682393519
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list