महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला
https://www.zeromilepress.com/2022/08/blog-post_378.html
नागपुर। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा द्वारा 26 अगस्त को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी ने शुभम मांजरे मंच का मोमेंटम और पुष्प गुच्छ देकर सत्कार किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इसके साथ ही कार्यशाला विशेषज्ञ आयुषी तिवारी को मंच का दुपट्टा पहना कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। आयुषी तिवारी ने रसमलाई केक, ड्राय फ्रूट केक, पान केक आदि बनाकर दिखाया।
इस कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पांडे, जिला मंत्री सुनीता मांजरे, पूर्णिमा पांडे, मनीषा मोहिते, सीमा सेवाल, साक्षी मांजरे आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्षअंबिका शर्मा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए तथा ऐसे आयोजनों में महिलाओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया और आयोजकों की प्रशंसा की।