समाज सेवक शेख परिवार पोला उत्सव में हुए सम्मिलित
https://www.zeromilepress.com/2022/08/blog-post_341.html
नागपुर। हमारा देश कृषि प्रधान देश है, इस देश के गांव में बैलों का महत्व होता है। शहर मे लुप्त होता 'पोला' आज भी देहात और गांव में बडा पोला बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
समाज सेवक मुख्तार शेख तथा अनीशा शेख के परिवार के सदस्यों को बूटीबोरी के नजदीक सिरूड गांव में इस त्यौहार को नजदीक से जानने का और समझने का मौका मिला, किस तरह से वह 'बैलों' को नहला धुलाकर सजाकर उन्हें नई पोशाक और मुकुट पहनाकर उनके सिंग और पैर को कलर करके एक एक खुले मैदान में अपने अपने बैलों के साथ सम्मिलित होकर बड़े उत्साह के साथ सम्मिलित होते हैं।
इस दिन गांव के हर घर में तरह-तरह की व्यंजन बनते हैं जिसमें विशेष रूप से 'पूरन पूरी', कड़ी पूरी दाल भात, चकली, भारतीय व्यंजन बड़े प्यार से बनाए जाते हैं। यह व्यंजन घर में आने वाले बैलों की पूजा करके खिलाया जाता है फिर खुद खाते हैं।