Loading...

वीएसएसएस नागपुर महिला टीम ने मनाया तिजड़ी पर्व


नागपुर। विश्व के एकमात्र सिंधी संगठन विश्व सिंधी सेवा संगम की नागपुर महिला टीम ने हर्षोल्लास से तिजडी पर्व मनाया। 

महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि पूरे महाराष्ट्र में वीएसएसएस टीम ने यह पवित्र पर्व मना कर पति की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखती है, 

सिंधी समाज का तिजड़ी पर्व कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। नागपुर महिला टीम अध्यक्ष पूजा मोरयानी ने बताया कि सिंधी समाज की उपवास कर रात को चंद्रमा को देख व्रत खोलती है, सभी महिलाएं हाथों में मेहंदी लगती है, करवा चौथ की तरह सिंधी समाज यह तिजड़ी पर्व मनाता है। 

दोपहर को तिजड़ी माता को झूला झुलाया जाता है शाम को मंदिर में तिजड़ी माता की कथा सुनकर दीप जलाया जाता है। वीएसएसएस नागपुर महिला टीम ने भी पति की लंबी उम्र के लिए यह पर्व मनाया और दिन भर व्रत रखा, रात चंद्रमा दर्शन के बाद व्रत तोड़ा। 

अध्यक्ष पूजा मोरयानी, नीति जेसवानी, विधि मोटवानी, नीता जेसवानी, हर्षा गेहानी, रीना मोरयानी, भारती पंजवानी ने मिलकर यह पर्व मनाया।
समाचार 8534880268241076512
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list