Loading...

जीवन की परिभाषाऐं बदलनी होंगी : प्रमिला कौशिक



नागपुर/पुणे। विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान, प्रयागराज की बाल संसद इकाई के तत्वावधान में आयोजित आभासीय संगोष्ठी जिसका विषय- 'स्वतंत्रता दिवस, मैथिलीशरण गुप्त, विक्रम साराभाई और मोहर्रम' में श्रीमती प्रमिला कौशिक, पूर्व अध्यापिका, दिल्ली ने अपना मंतव्य देते हुए कहा- मनुष्य को सार्थक जीवन जीने के लिए जीवन की परिभाषाऐं बदलनी होंगी। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त देश भक्त कवि थे। कविताओं के माध्यम से आज भी हम उन्हें याद करते हैं। 

वैज्ञानिक अशोक कौशिक ने कहा- विक्रम साराभाई ने विज्ञान और औद्योगिक क्षेत्र के साथ सामाजिक उन्नति हेतु कार्य किऐ। साथ ही साथ बागवानी,  चित्रकला , फोटोग्राफी आदि में भी निपुण थे।  उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है।  

अध्यक्षीय भाषण में डॉ. शहाबुद्दीन  नियाज़ मोहम्मद शेख ने कहा- आजादी के अमृत महोत्सव में हम हर घर तिरंगा लहराएंगे। जिससे बाल कलाकार और युवा पीढ़ी के अंतः करण में देशभक्ति की भावना भर जाए।

मुख्य अतिथि - इनाया गुप्ता, गाजियाबाद ने गाना सुनाया- 'देश रंगीला - रंगीला देश मेरा रंगीला।'
संस्थान सचिव डॉ.गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के माध्यम से सभी विषयों को समझाने हेतु, आयोजन किया। जिसमें यशिका चतुर्वेदी ने प्रथम स्थान और शीवी जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

डॉ. रश्मि चौबे, गाजियाबाद, राष्ट्रीय बाल संसद प्रभारी, विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने आभार व्यक्त करते हुए कहा- इस कार्यक्रम से हिंदीभाषा, नागरी लिपि, देश की संस्कृति और परंपरा को सीखते हुए, बच्चे अच्छे नागरिक बनें ऐसी ही आशा है।

कार्यक्रम का सुंदर सफल संचालन यशिका चतुर्वेदी,  राजस्थान ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अवनी तिवारी, इंदौर की सरस्वती वंदना से हुई। आभार व्यक्त डॉ. रश्मि चौबे राष्ट्रीय बाल संसद प्रभारी ने किया। कार्यक्रम में सार्थक साहू, छत्तीसगढ़, यशिका चतुर्वेदी, राजस्थान, उर्र्वी गुप्ता, गाजियाबाद, मयंक साहू, छत्तीसगढ़, तनुश्री अहलावत, गाजियाबाद, अक्षय तिवारी, छत्तीसगढ़, शीवी जैन, इंदौर, विनायक गुप्ता, प्रत्यांशु अहलावत, गाजियाबाद, मुस्कान साहू, छत्तीसगढ़, वंशिका साहू, आराध्या तिवारी, आद्विका कुशवाह, इंदौर आदि ने प्रस्तुती दीं।

कार्यक्रम में पुष्पा श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश लक्ष्मी कांत वैष्णव, राष्ट्रीय युवा संसद, ज्योति तिवारी , इंदौर, बाल संसद, प्रभारी मध्य प्रदेश, श्रीमती निधि गुप्ता गाजियाबाद, कमल गुप्ता गाजियाबाद, बच्चों के अभिभावक सहित अन्य अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
साहित्य 2697340756640455379
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list