Loading...

हिंगना में स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर किया भव्य रैली का आयोजन



विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर किया कार्यक्रम प्रस्तुत

नागपुर। स्व. देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम स्कूल और जूनियर कॉलेज तथा नेहरू विद्यालय और जूनियर कॉलेज सयुक्त विद्यमान से स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के अवसर पर हिंगना में एक भव्य रैली का आयोजन किया। 

रैली में सभी विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर नृत्य, पथनाट्य, लेझिम नृत्य आदी कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशप्रेम का वातावरण निर्माण किया। रैली में संत गमाजी महाराज शिक्षण संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। 

इस अवसर पर जिला परिषद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गट नेता दिनेश बंग, संचालक महेश बंग, संचालिका अरुणा बंग, प्रधानाचार्य नितिन तुपेकर, प्रधानाचार्य शशिकांत मोहिते सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी  उपस्थित थे।
समाचार 8169547418941239812
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list