Loading...

पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस


नागपुर/सावनेर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल हेती (सुरला) सावनेर में पूरे हर्षोल्लास से राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती बड़ी ही सादगी से स्कूल की सदन में मनाया गया। 

औमेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली विद्यार्थियों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। 
मेजर ध्यानचंद के अलावा विद्यार्थियों ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु, भाला फेंक नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज मैरी कॉम, क्रिकेटर सचिन एवं सानिया मिर्जा की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। विद्यार्थियों ने महिला क्रिकेटर मिताली राज की उपलब्धियां भी गिनायी।

16 साल की उम्र में मेजर ध्यानचंद भारतीय सेना में  भर्ती हुए थे। वे स्कूली उम्र से ही हॉकी खेला करते थे। सूबेदार मेजर तिवारी से प्रेरित मेजर ध्यानचंद ने 1928 ,1932 और 1936 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में जीत के साथ भारत को गोल्ड मेडल की हैट्रिक दिलाई थी। भारत ने 1932 में 37 मैच में 338 गोल किए थे, जिसमें अकेले 133 गोल मेजर ध्यानचंद ने किए थे। 

राष्ट्रीय खेल दिवस को खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है ।पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2012 को मनाया गया। पी वी सिंधु को 2016 में मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

पदमश्री एवं पदम भूषण से सम्मानित पी वी सिंधु को अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया ।2019 में उन्हें बीबीसी स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया गया। 

नीरज चोपड़ा भी पदमश्री, अर्जुन अवार्ड एवं मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। नीरज अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। मैरी कॉम पहली भारतीय महिला मुक्केबाज है, जिसने आठ बार विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता जीती है। 

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में वे कांस्य पदक जीत चुकी है। सचिन तेंदुलकर पहले भारतीय खिलाड़ी है, जिन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ही 'राष्ट्रीय खेल दिवस' का अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल ने सफलतापूर्वक आयोजन किया। 

अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने स्कूल की सराहना करते हुए सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की।य
समाचार 2188818649406184652
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list