Loading...

हिंदी महिला समिति का प्रभावी रहा अमृत महोत्सव


   
नागपुर। हो गया आगाज, अमृत महोत्सव का, बनेगा विश्वगुरु भारत अब राष्ट्रनिर्माण हेतु करलो संकल्प अपने दृढ़ भेद ना पावे, कोई भी उन्हें बाहरी यंत्र टपकी नहीं आजादी यूंही संघर्ष है वीर जवानों का उनके हीं संघर्षो का मंथन है 'अमृत महोत्सव' उक्त पंक्तियां बोलते हुए 'शंखनाद' की मधुर ध्वनि के साथ कार्यक्रम का जब आरंभ अध्यक्ष रति चौबे ने किया तो तालियों व शंख ध्वनियों से सारा वातावरण गुंजायमान हो गया और तभी रीना मुखर्जी ने जो उच्च स्वरों में  वन्देमातरम मातरम का गायन किया तो दर्शको की रंग रंग में भी देशभक्ति की लहरें दौड़ने लगी, तभी किरण हटवार ने जब वन्दे मातरम पर ही नृत्य किया तो झूम ही उठे सब, वर्षा गुप्ता ने गीत प्रस्तुत किया अपनी मारवाड़ी वेशभूषा में तो सभी वाह वाह कर उठे, साहित्यकार प्रभा मेहता ने स्वतंत्रता संग्राम में भी नागपुर की महिलाओं के योगदान का चित्र सबके सामने ला दिया।

भगवती पंत ने कर्नाटक से 'हिमाद्री तुंग क्षृंग से प्रबुद्ध भारती' गाकर सब को विभोर कर दिया और जब देशभक्ति नृत्य बड़े ही उत्साह उमंग से मीना तिवारी ने किया तो सभी गदगद हो गए,तो रश्मी मिश्रा ने 'एक तिरंगा की आत्मकथा' सुना द्रवित ही कर दिया, मोना पुरोहित के आई लव माई इंडिया गीत कर नृत्य से सभी प्रभावित हुए, तभी भारत की प्रथम स्वतंत्रता सेनानी 'भीकाजी कामा' के रूप में आकर सरलेश त्यागी ने गजब का सुंदर अभिनय कर सबको ही आश्चर्य चकित कर दिया। 

विजय लक्ष्मी पंडित बन कर सरोज गर्ग ने देश पर  बोल कर एक भावभरी कविता बोली, संतोष ने गीत प्रस्तुत किया और माधुरी यादव ने स्वतंत्रता पूर्व सेनानियों की गाथा को जोशिले अंदाज में बोल वाह वाही ली,रेखा तिवारी ने खूबसूरत से अंदाज में मेरा तिरंगा गीत गाया, तो शशी भार्गव ने भी देशभक्ति पर गीत का भावुक कर दिया सबको, तभी गीता शर्मा ने जब देश मेरा रंगीला पर नृत्य प्रस्तुत किया तो सभी झूम उठे तालियों से स्वागत किया गीता का तभी लंदन से आई लोक प्रसिद्ध गायिका मधुबाला श्रीवास्तव ने गाया 'ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारे' गीत गाया तो सब नमः आंखों के साथ भावना में निशब्द बैठे सुनते रहे। 

पुष्पा पांडे का काव्यपाठ सुंदर रहा, अंत में मुख्य अतिथि विवेक कवीश्वर का आनलाइन मंच पर स्वागत अध्यक्ष रति चौबे ने किया यह बताते हुए कि प्रसिद्ध कवि, हाइकु कार, गजलकार, रंगमंचीय कलाकार हमारे बीच है सभी ने स्वागत किया , कवीश्वर जी ने अपने संक्षिप्त व्यक्तत्व में देश से सम्बंधित बहुत से विचारणीय प्रश्न रखें जो देश के आत्मसम्मान के को बचाने के लिए जरूरी है। 

जयप्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सुंदर काव्यपाठ किया। आप अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के गिनीज बुक में रिकार्ड  सम्मान प्राप्त कवि हैं और काव्य जगत में छाए हुए हैं। विशेष उपस्थिति सौ पूनम त्रिपाठी रही जो गोरखपुर से आई ख्याति प्राप्त सम्मानित कवियित्री रही अपनी कविता के साथ संस्था के लिए शुभकामनाएं देकर गई। अंत में आभार माना  उपाध्यक्ष रेखा पांडे ने जिन्होंने होस्ट का भार भी वहन किया। 

इस अवसर पर कृष्णा श्रीवास्तव विवेक श्रीवास्तव, दिलीप शर्मा, हेमन्त शर्मा, ममता शर्मा, कोपल शर्मा, चेतन शर्मा, अभिजित पांडे, प्राची उमरेडकर, पुष्पा पाण्डेय, अनिता पुरोहित, कंगन त्रिपाठी, ममता विश्वकर्मा, रेशम, शनि तिवारी, हनी त्रिपाठी, परम त्रिपाठी आदि बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन व निर्देशन अध्यक्षा रति चौबे का रहा।
समाचार 5428860989196062375
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list