Loading...

'हैप्पी इंडिपेंडेंस डे' में पुलिस ने अपने सिंगिंग टैलेंट से चौंकाया



नागपुर। स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स म्यूजिकल ग्रुप और नागपुर पुलिस द्वारा देशभक्ति गीत 'हैप्पी इंडिपेंडेंस डे' के संगीत कार्यक्रम में गायक - पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अद्भुत गीत प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर आमतौरपर गंभीर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों ने अपने  सिंगिंग टैलेंट से उपस्थितों को चौंकाया। 

इस माध्यम से देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक बागुल, एसीपी सोनेगांव मंडल नागपुर मौजूद थे। बागुल के गाने 'मेरे देश की धरती' ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

पुलिस विभाग की ओर से मोहम्मद मुनाफ शेख ने 'जिंदगी मौत ना बन' यह गाना गाया, विनोद कांबले ने 'जीत ही लेंगे बाजी' गाया, स्वाति बोरकर ने 'भारत हमको जान से प्यारा है' गाया और श्रीकांत साबले ने 'ऐ मेरे प्यारे वतन' के साथ ही विभिन्न गीतों की  प्रस्तुति दी। 

इस अवसर पर गायकों ने जिंदगी हर कदम, ए वतन आबाद रहे तू, गोविंदा आला रे, अब के बरस, चिट्टी आई है जैसे पुराने और नए गीतों पेश किये।

इस कार्यक्रम में यूथ वेलफेयर एसोसिएशन और संस्कृति सेलिब्रेशन लॉन के अध्यक्ष नितिन पाटिल का विशेष सहयोग मिला। युवा कल्याण संघ और संस्कृति सेलिब्रेशन लॉन के सचिव, आयोजक - गायक मनीष पाटिल ने कार्यक्रम में शानदार गीत प्रस्तुत किए और कार्यक्रम का नियोजन किया। 

कार्यक्रम का संचालन गायक प्रवीण भिवगड़े ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक और पुलिस कर्मी/अधिकारी शामिल हुए। संस्कृति सेलिब्रेशन लॉन दाभा में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कला 4093399143935246116
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list