Loading...

'शिव उपासना' शास्त्र पुस्तिका का हुआ विमोचन



श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज द्वारा 'श्री महारुद्र यज्ञ' जारी

नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज द्वारा 'श्री महारुद्र यज्ञ' का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की फलश्रुति के रूप में 'शिव उपासना' शीर्षक के साथ एक शास्त्र पुस्तिका का विमोचन किया गया जिसमें शिवभक्ति के सारे मंत्र, आरती एवं स्तवन का समावेश है। 

विमोचन में समाज के परम आदरणीय अधि. चंद्रकांतभाई ठाकर ने अपने आशीर्वचन देते हुये कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को उन्नती और समृद्धि की ओर ले जाते है एवं ऐसे आयोजन नियमित रूप से किये जाने चाहिए। 

कार्यक्रम में ट्रस्टी मंडल के सभापति अधि. नरेंद्रभाई जहा, पं. योगेशभाई जोशी, अशोकभाई त्रिवेदी, आचार्य सागर प्रसाद शर्मा, समाज प्रमुख अधि. संजयभाई ठाकर, निखिलेशभाई ठाकर, राजेन्द्रभाई मेहता, चेतनभाई जोशी, अशोकभाई जहा,केयुर व्यास, मनीश जोशी, अनूप शुक्ला, जयेश जोशी, व्रजेश व्यास, राजेश जोशी, हेमाबेन मेहता, वोल्गाबेन ठाकर, नीताबेन शुक्ला, 

जय जोशी, हिमांशु शुक्ला, निखिल जोशी, हंसाबेन ठाकर, नूतनबेन जहा, कविता शुक्ला, ज्योत्सनाबेन जानी, साधनाबेन जोशी, महेंद्रभाई ठाकर, मधुसूदन ठाकर, नितिनभाई ठाकर, प्रगनेशभाई ठाकर, रोहनभाई ठाकर, रचितभाई ठाकर की प्रमुख उपस्थिति रही।

यज्ञ के सह यजमान देवांगभाई ठाकर,  सतीशभाई भट्ट, जयभाई जोशी, राजेशभाई चंपानेरी का भी समावेश रहा|

21 अगस्त से जारी इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 25 अगस्त को होगी। समाज प्रमुख संजय भाई ठाकर ने इस 5 दिवसीय महायज्ञ में नगर के सभी शिवभक्तों को प्रातः 9 से संध्या 6.30 बजे तक दर्शन के लिए आने का आग्रह किया।
समाचार 2385582655274341050
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list