Loading...

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज में मनाई श्रावणी पुर्णिमा



पूजा विधि द्वारा 'जनेउ' बदलने का हुआ कार्यक्रम

नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज में श्रावणी पुर्णिमा आनंद उत्साह के साथ मनाई। रक्षाबंधन निमित्त जनेउ बदलने का कार्यक्रम कार्यकारिणी सदस्य राजेश प्रफूलभाई जोशी के मार्गदर्शन मे समाज के अन्य सदस्य द्वारा गांधीबाग ब्रम्ह समाज में अति आनंदपूर्वक सम्पन्न हुआ। 

पंडित चेतन भाई त्रिवेदी महाराज के सानिध्य में महाराज द्वारा पूजा विधि द्वारा जनेउ बदलने का कार्यक्रम  सफलता पूर्वक संपन्न करवाया गया। 

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष संजय ठाकर, मानद मंत्री चेतन जोशी, कोषाध्यक्ष अशोक जहा ,समाज सदस्य नीतिनिपुण ठाकर, जगदीश जोशी, भावीक जोशी, प्रदीप देसाई, राजेंद्र देसाई, गैरव जोशी, धर्मेन्द्र देसाई, सांकेत पुरोहित, चेतन दवे, प्रफूल दवे, मयंक शुक्ला, समाज के व्यवस्थापक चंद्रकांत त्रिवेदी आदि उपस्थित थे। 

इस अवसर पर समाज प्रमुख संजय भाई ठाकुर ने समस्त समाज बंधुओं से अनुरोध किया कि आने वाली 21 से 25 तारीख तक श्री महारुद्र यज्ञ का आयोजन समाज भवन में किया गया है जिसका सपरिवार लाभ लेने का अनुरोध किया। 
समाचार 7396461667490500749
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list