Loading...

अरविंदकुमार रतूड़ी 'राष्ट्रीय पद्म गौरव पुरस्कार' से सम्मानित



नागपुर। सक्करधरा परिसर में १८ अगस्त को युवा संघर्षशील समाजसेवी विभिन्न सामाजिक संगठनों के संस्थापक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार कार्यकर्ता अरविंदकुमार रतूड़ी को आजादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर 'राष्ट्रीय पद्म गौरव पुरस्कार - २०२२' से सम्मानित किया गया। 

लगभग तीस सालों से रतूड़ी द्वारा देश हितार्थ,जन हितार्थ, प्राणी हितार्थ समर्पित सेवा भावी कार्य करने के साथ ही स्वास्थ्य,शिक्षा के व्यवसाय और बाजारीकरण के ख़िलाफ़ लड़ने एवं विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यो जो कि निःशुल्क, निस्वार्थ निर्भीक, निष्पक्ष निरंतर चले आ रहे है 

और खासकर कोविड 19 वायरस महामारी में एक निर्भीक करोना योद्धा बनकर मार्च २०२० से लगातार वर्तमान समय तक अपनी इंसानियत मानवतावादी सेवा देने असंख्य ज़रूरतमंद लोगों, बेसहारा गरीबों को जीवन आवश्यक सामग्री दान करने, परप्रांतिय लोगों, छात्रों, मजदूरों को उनके राज्यों में भेजने, कोविड वायरस से बचने हेतु जनजागृति अभियान चलाने, 

गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन, दवाइयां कम दरों में मुहैय्या करवाने, अस्पतालों में बिल कम करवाने, बैड मुहैय्या करवाते हुए भर्ती करवाने, नक़ली दवाईयों के गिरोह पकड़ने के साथ साथ लगभग ३३०० से उपर करोना मृतकों का अंतिम संस्कार उनके धर्म मजहब और रीति - रिवाजों से स्वयं के खर्चे से करने के लिए 'शिव भीम सेना'द्वारा यह प्रतिष्ठित सम्मान  दिया गया गया। श्री रतूड़ी के कम उम्र से ही निरंतर चले आ रहे मानवतावादी सामाज कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा शिव भीम सेना द्वारा की गई। 

सम्मान मिलने पर रतूड़ी द्वारा कहा गया कि यह सम्मान मिलना मेरे समाज कार्य और राष्ट्रीय सेवा भावी कार्य को करने के लिए नैतिक जिम्मेदारी के साथ साथ चौबीसों घंटे कर्तव्यनिष्ठता बढ़ गई है। 

यह सिर्फ सम्मान नहीं है बल्कि मेरे लिए प्रेरणा है आख़री सांसों तक देशसेवा, समाज सेवा, मूक प्राणियों की सेवा करने के लिए समाजसेवा में जो सम्मान पुरस्कार  मिलते हैं वहीं मेरी  जिंदगी की असली कमाई है और मेरी पहचान है। 

रतूड़ी ने यह सम्मान अपने स्वर्गीय माता-पिता परिवार के अलावा देश के असली नायकों जैसे कि सैनिकों अर्धसैनिक बलों,पुलिसकर्मियों  को समर्पित किया है।
समाचार 4117357960472938274
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list