Loading...

अमृत महोत्सव को समर्पित 75 दिवसीय दो उपक्रम



नागपुर। 'श्रोतृरसायन-कर्णामृत' 18 फरवरी से 5 मई 2022 के सफल आयोजन के पश्चात् 'मृत्योर्मामृतं गमय' 1 जून से 15 अगस्त 2022 का आयोजन हिंददेश परिवार छत्तीसगढ़ इकाई की अध्यक्षा रंजना श्रीवास्तव ने आध्यात्मिक, दार्शनिक, नैतिक और सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखकर किया जिससे भारतीय संस्कृति की उन्नत पताका सदा लहराती रहे।

छत्तीसगढ़ इकाई के पदाधिकारियों में उपाध्यक्षा अंजू भूटानी, प्रभारी हिमद्युति श्रीवास्तव, सह-सचिव तनवीर ख़ान, अधीक्षक गौरी कनोजे, कार्यकारिणी समन्वयक विद्या चौहान, प्रबन्धन समन्वयक अनुजा दुबे, सह-प्रभारी माधुरी मिश्रा, अलंकरण समन्वयक नेहा किटुकले, संयोजिका प्रेम सिंह, सह-संयोजिका लीना शर्मा, पंचपरमेश्वरी अलका श्रीवास्तव और संरक्षक प्रदीप कुमार अरोड़ा इत्यादि ने आध्यात्मिक रथ की लगाम अपने हाथों में थामकर कुशल सारथी की भूमिका निभाते हुए आयोजन को  गति प्रदान की। डॉ. संगीता ठक्कर, रेशम मदान और सोनम लड़ीवाला भी सारथी की भूमिका में नज़र आईं।

भारत की स्वतन्त्रता के 75वें वर्ष को समर्पित आज़ादी के अमृत महोत्सव के समर्थन में रचा गया 'मृत्योर्मामृतं गमय' 76वें स्वतन्त्रता दिवस की शुभ वेला में सम्पन्न हुआ।      

विभिन्न कवियों, लेखकों, साहित्यकारों और भाषाविदों ने अपने उत्कृष्ट विचारों से समाज को दिशा दिखाने का प्रयास किया। बाहर भटकने की बजाय अपने भीतर उतरने का संदेश दिया। 

डॉ. मधुकर राव लारोकर 'मधुर', कुमकुम सिन्हा 'काव्यकृति', कुँवर इन्द्रजीत सिंह, डॉ. नीलिमा दुबे, डॉ. कविता परिहार, सीता गुप्ता, मोनिका गुप्ता, नीरजा शर्मा, किरण पाण्डेय, रजनी कपूर, इन्द्रजीत कुमार, बजरंग लाल केजड़ीवाल, संजय गुप्त, भूपेश प्रताप सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, बशिष्ट नारायण सिंह, गणेश भारद्वाज, ममता श्रवण अग्रवाल, राजवाला पुँढीर, नीलम शुक्ला, 

प्रभा मेहता, नन्दिता मनीष सोनी, सुधा राठौर, रीमा दीवान चड्ढा, मधु सिंघी, मधु माहेश्वरी, मीनू माहेश्वरी भट्टड़, शर्मिला चौहान, पूजा नबीरा, डॉ. आरती सिंह 'एकता', रूबी दास, रश्मि मिश्रा, संदीप कुमार, ज्योति श्रीवास्तव,  के साथ साथ हिंददेश परिवार छत्तीसगढ़ इकाई के सभी पदाधिकारियों ने भी इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 

साहित्यकार गिरीश पंकज, हेमलता मिश्र मानवी व अन्य साहित्य प्रेमियों में प्राजक्ता नगराले, नीलम मिश्रा, स्वप्ना राऊत, अलफिया हुसैन, शुभ्रा दासगुप्ता, साधना श्रीवास्तव, आराधना शर्मा, कल्पना सिन्हा, श्रेया श्रीवास्तव, विजय वर्मा, राजीव श्रीवास्तव, अरुण लता श्रीवास्तव व हिंददेश परिवार की सभी इकाइयों के अध्यक्षों के नाम आते हैं।        

हिंददेश परिवार की संस्थापिका और अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. अर्चना पाण्डेय 'अर्चि' और अन्य पदाधिकारियों ने अपना पूरा सहयोग दिया।
समाचार 8057339992825292266
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list