Loading...

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर शहर के बाजारों में अभूतपूर्व उत्साह



तिरंगा यात्रा बन रही है आकर्षण का केंद्र

नागपुर। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में  घर, घर तिरंगा अभियान  चलाया जा रहा है . जिसकी व्यापक शुरुआत की गई। सड़क से लेकर संसद तक, घरों, घरों, दुकानों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराया जा रहा है. बाज़ारों में अनेक दुकानों में शनिवार को खरीदारी के प्रति उत्साह बना रहा. 

शहर के इतवारी, धारस्कर रोड, महल, सीताबर्डी, भंडारा रोड, गांधीबाग,  जागनाथ बुधवारी, भारत माता चौक, मसकासाथ, नेहरुपुतला, अनाज बाजार, वाठोडा परिसर में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी. इतवारी सराफा बाजार सोना चांदी ओली समिति की सभा के बाद तिरंगा  यात्रा निकली निकाली गई. जिसमें व्यापारियों के साथ नागपुर शहर के पुलिस आयुक्त भी शामिल हुए. 

वर्ष 2022 में खादी, कपडे, कागज़ के तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज, धोती, कुर्ता, पजामा, टोपी, खादी की  साडी, शाल की खरीदारी हुई. मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। 

खादी ग्रामोद्योग की दुकानों पर रिकॉर्ड राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री हुई है. इस बार तिरंगा बिल्ले, छोटे तोरण, छोटे तिरंगे की बिक्री घट गई। लोगों का झुकाव बड़े कपडे के ध्वज की तरफ रहा. शहर में राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रिय गान, देशभक्ति गीतों की गूंज है.
समाचार 6660595848929614511
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list