Loading...

सर्व मानव सेवा संघ ने आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर 500 झंडे किए वितरित

 
 
नागपुर। धार्मिक, सामाजिक, शिक्षण और समाज सेवा एव मानव सेवा के लिए अग्रणी संस्था सर्व मानव सेवा संघ में आज भारत के 75 वी वर्षगांठ के अमृत महोत्सव पर घर घर और दुकान दुकान पर जाकर झंडे वितरित किये। प्रमुखता से सर्व मानव सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष कोटेचा, कार्याध्यक्ष केतन सेठिया, पूर्व महामंत्री शेखर हर्ष, दिनेश येवले, चांदनी हसानी, प्रीतम बोकडे, अक्षय बेलसरे उपस्थित थे।

विशेष आमंत्रित आशीष मेरखेडे, श्रद्धा मेरखेड़े, वंदना मुधोलकर, अविनाश शिंगणे, दिनेश ढेंगे,अजय नागोसे, आशिष येळणे, राजू ठेंगे, आशीष सेलोकर, सोनू बावने, तुषार बालापुरे, मंसाराम बालाघाटी उपस्थित थे।

कोटेचा ने अपने वक्तव्य में कहां सभी भारत वासियों को शौर्य और साहस का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव पर हार्दिक शुभकामना देते हैं और भारत को आझादी दिलाने वाले सभी के शौर्य और साहस के लिए नमन करते है। कार्यक्रम का संचालन संयोजक शेखर हर्ष ने किया।
समाचार 8361298436579461617
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list