Loading...

तुवर - तुवर दाल के 3 साल के सर्वोच्च भाव हुए दर्ज


दालों के आयात पर बढ़ी निर्भरता : मोटवानी

नागपुर। आलोच्य सप्ताहांत तुवर तुवर दाल ने तेजी के सभी रिकार्ड तोड़ गत 3 के उच्चतम दामों पर पहुंच कर लगातार तीसरे माह निरंतर मजबूती कायम की।

नागपुर के प्रख्यात बाजार समीक्षक प्रताप. ए. मोटवानी ने बताया सप्ताह के अंतिम दिन मुंबई में आयातित तुवर लेमन 7625 तक भाव मुंबई से रहे नागपुर तक 400/450 तक खर्चा आता है। अमरावती मंडी में भाव 8400, नागपुर में 8400 8450, अकोला मंडी में 8300 /8350, रायपुर 8400, गुलबर्गा 8500, लातूर 8400, शोलापुर 8230 तक रिकार्ड भाव दर्ज हुए, तुवरदाल नागपुर में होलसेल में फटके 11500 - 11190, फोड़ में 10000 - 10500 तक भाव रहे। दालों की रानी तुवर दाल आम नागरिक से दुर हो रही है।

इस वर्ष कमजोर स्टाक एक खरीफ फसल को नुकसान से उपर में लगातार 3 माहों से तेजी बरकरार है। नया तुवर आने में 2023 में जनवरी में आएगा तब तक देश में 15/16 लाख टन तुवर की आवश्यकता होगी। जब कि आयात 6 लाख टन का अनुमान है और घरेलू स्टाक 7-8 लाख मिला कर उपलब्धता 13 - 14 लाख टन ही है।

सप्लाई फिल्हाल डिमांड के मुकाबले कम होने से तुवर का भविष्य उज्जवलमय है। खरीफ फसल को नुकसान होने से तुवर का अगला सीजन भी मजबूत रहेगा। ऐसा लगता है कि दीपावली के पूर्व गावरानी तुवर 9000 के भाव स्तर पर पहुंच सकता है।

वर्तमान में तुवर का स्टाक मजबूत हाथों में है, सरकार द्वारा हस्तक्षेप करने पर कुछ समय के लिए थोड़े भाव कम हो सकते हैं, लेकिन जड़ में अब मंदा नहीं है।

मोटवानी ने बताया कि तुवर दाल के भाव बढ़ने से इसके विकल्प वालों की खपत बढ़ जाती है। जैसे लाख लाखोडी दाल जिसके होलसेल भाव 6000 - 6500 तक सार्टेक्स मालों के भाव है, उसी तरह बटाना दाल बारीक सार्टेक्स 6500 - 6800 मसूर दाल 8500 - 9200 तक भाव है, तुवर दाल महंगी होने से इन दालों की मांग बढ़ जाती है।

चिल्लर में अब तुवर दाल प्रति किलो के भाव  105 से 125 तक भाव  हो सकते हैं, ब्रांडेड  और पैकिंग वाले वालों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगने से उसे 6 रुपये भाव और बढ़ सकते है। याने 110 से 130 तक भाव होंगे जो कि आम नागरिक की पहुंच से दूर होंगे। अब यह उच्च वर्गीयों की दाल बन जायेगी जब कि महाराष्ट्र में तुवर दाल को दालों की रानी कहा जाता है। आगामी दिनों  त्यौहारो का सीजन है दालों का उठाव अच्छा रहेगा।

वर्तमान में प्रमुख दाल चना दाल के भाव कम होने से आम जनता को कुछ राहत मिलेगी गावरानी दाल क्वालिटी चने के भाव 5100 - 5150 तक है, चनादाल 6000 - 7000 तक होलसेल में भाव हैं। तुवरदाल के बाद सबसे सस्ती दाल चना दाल ही है।

लेकिन अन्य दालों की तेजी के समर्थन में चना दाल भी बढ़ सकती है। चने का दालिया भी 7500 - 8500 तक होलसेल में भाव रहे। अगस्त माह में भी बेमौसमी वर्षा चिंता का विषय है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव का क्षेत्र होने से उत्पादक राज्यों छत्तीसगढ़, एमपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और तेलंगाना में वर्षा और कही कही बाढ़ के साथ भारी बारिश की आशंका है जो कि फसलों के लिए नुकसान दायक होंगी। सभी परिस्थितियों को देख भारी वर्षा बाढ़ की स्थिति और फैसले प्रभावित होने से इस साल दालों में भाव उच्च रहेंगे।

समाचार 2759864179500102554
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list