Loading...

श्री हनुमानजी को विगत 16 वर्षो से बांध रही है राखी



अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला जागृति मंच की महिलाओं का प्रेम और विश्वास

नागपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला जागृति मंच की बहनों ने हनुमानजी को गीता मंदिर में हर वर्ष की तरह हर्षोल्लास के साथ हनुमान चालीसा का  पाठ करते हुए राखी बांधी। 

संस्था द्वारा विगत 16 वर्षो से अटूट आस्था, विश्वास लिए सभी बहनें हनुमानजी को श्रृद्धा पूर्वक, प्रेम के साथ रक्षा सूत्र बांध रही है।  

बहनों ने हनुमान भजन गाए, मिष्ठान वितरण किया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर संस्थापिका रेखा चतुर्वेदी, अनिता पाठक व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

गुंजन तिवारी ने अपने हाथों से सुंदर राखी बनाई, शिल्पा तिवारी, वैशाली मिश्रा, शशी मिश्रा, प्रतिमा पान्डे, सि्म्ता दुबे, निशा शुक्ला, अनीता मिश्रा, संगीता पांडे सहित अन्य बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
समाचार 2127330402408313500
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list