Loading...

अर्जुनदास आहूजा का अमृत महोत्सव 15 को


संस्थाएँ करेगी सत्कार

ज्येष्ठ मित्र मंडल की ओर से सत्कार समारंभ का आयोजन

नागपुर। नगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, चिंतनशील व्यक्तित्व, मृदुभाषी, अनेक संस्थाओं के संस्थापक व ज्येष्ठ मित्र मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा 15 अगस्त 2022 को अपने जीवन के 75 वर्ष पूर्ण करने जा रहे हैं। उनके अमृत महोत्सव जन्मदिवस के उपलक्ष में ज्येष्ठ मित्र मंडल की ओर से दिनांक 15 अगस्त को मातेश्वरी भवन, जरीपटका, नागपुर में सत्कार समारंभ का आयोजन किया गया है। 

समारंभ के अध्यक्ष कैट के अध्यक्ष बी.सी.भरतिया जी हैं। आमंत्रित विशेष अतिथिगण दत्ता मेघे इंस्टिट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस, नागपुर के प्रो.चांसलर वेदप्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा, नागपुर महानगरपालिका, स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा, नाग विदर्भ चैंबर आॅफ कामर्स के अध्यक्ष अश्विनप्रकाश मेहाडिया, सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा.विनोद आसूदाणी, नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत, नागपुर के अध्यक्ष  सुरेश जग्यासी रहेंगे। 

इस अवसर पर अर्जुनदास आहूजा के सम्मान में प्रकाशित स्मरणिका 'विजय पथ' का विमोचन भी किया जाएगा सभी उपस्थितों में वितरित की जायेंगी। इस अवसर पर कई संस्थाओ द्वारा उनका सत्कार किया जायेगा।            

'विजय पथ' स्मरणिका के मुख्य संपादक किशोर लालवाणी, मंडल के उपाध्यक्ष अशोककुमार गांधी, सचिव लक्ष्मण पेशवानी,  महिला प्रमुख संगीता दलवानी द्वारा ज्येष्ठ मित्र मंडल के सभी सदस्यों, दानदाताओं, सभी निमत्रिंतो से उपस्थिती की अपील की है। यह जानकारी मंडल के सचिव लक्ष्मण पेशवानी ने दी
समाचार 971381815814775625
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list