कारगिल शहीद दिवस पर शूरवीर जवान संदेश सिंगलकर का किया सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_936.html
नागपुर। भारतीय सेना ने २६ जुलाई, १९९९ को कश्मीर के कारगिल जिले में पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा कब्जा की गई ऊंची रक्षा चौकियों पर नियंत्रण पाने में सफलता हासिल की थी। इसके लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय चलाया था।
भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध मई १९९९ में शुरू होकर दो महीने तक चला था, जिसमें भारत ने अपने ५०० से ज्यादा जांबाज सैनिक खो दिए थे। ऑपरेशन विजय की सफलता के बाद इस दिन को विजय दिवस का नाम दिया गया। विश्व के इतिहास में कारगिल युद्ध दुनिया के सबसे ऊंचे क्षेत्रों में लड़ी गई जंग की घटनाओं में शामिल है।
हमारे नागपुर शहर के जांबाज योद्धा नागपुर की आन बान और शान कारगिल शहीद दिवस पर हम सब के आदर्श प्रेरणा स्रोत देश के शूरवीर जवान आदरणीय संदेश सिंगलकर के ऑफिस में ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर जिला प्रेसिडेंट शेख मुख्तार साथ में के. पी. डेकोरेशन ओनर एवं सामाजिक कार्यकर्ता परवेज अंसारी ने शॉल श्रीफल देकर देश के लिए उनके सराहनीय कार्य को सलूट किया।
हम सब देश वासियों को गर्व है इस युद्ध मे देश की सेवा करणे का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ उन्होंंने सारे देश के लोगो को कारगिल विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाये दी।