Loading...

राजस्थानी ब्रम्ह समाज द्वारा रंगारंग कार्यक्रम ओपन माइक का आयोजन



नागपुर। राजस्थान ब्रम्ह समाज द्वारा विप्र समाज के सभी आयु वर्ग के लिए स्थानीय राजस्थानी ब्रम्ह समाज भवन, स्माल फैक्ट्री एरिया मे ओपन माइक का आयोजन किया गया। जिसमे बडी संख्या मे विप्रजनो ने हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाया।

आयोजन की शुरुवात भगवान परशुराम को माल्यार्पण कर की गई। प्रमुख अतिथि के रूप मे त्रिलोकीनाथ सिधरा, सतीश पुरोहित, संजय शर्मा, आनंद चौबे, दिपक महेश पुरोहित, मुकेश घनश्याम शर्मा उपस्थित थे। 

अपने अध्यक्षीय संबोधन मे त्रिलोकीनाथ सिधरा ने कहा की ब्रम्ह समाज लगातर ऐसे कार्यक्रम कर रहा जिससे युवाओं को समाज से, और आपस मे जोड़ने निश्चित ही मदद मिल रही है। 

इन सभी प्रयासों से युवाओं के समाज से बढते दुराव को पाटने और युवाओं का समाज के प्रति दृष्टिकोण को बदलने भी लगातार सफलता मिल रही है। इससे युवाओं को शैक्षणिक, नौकरी- पेशा, सामाजिक मेलजोल मे लाभ मिलेगा।

आयोजन की जज श्रीमति राजश्री कोल्हे और वंदना सिंह द्वारा विजेता नंदनी जोशी, गहना जोशी, आयुष उपाध्याय, गिरीश पुरोहित एंव साची पुरोहित को विजेता घोषित किया गया। 

आयोजन की मुख्य संयोजक विना गौरव शर्मा ने बताया की मंच को कॉलेज के स्टेज जैसा माहौल के रूप मे तैयार किया गया था। जिसके चलते युवाओं मे अभूतपूर्व जोश देखते ही बनता था। 

5 घंटो से ज्यादा चला कार्यक्रम मे गाने, भजन, मिमिक्री, कहानी और मन की बात की जोशपूर्ण प्रस्तुति की गई। आयोजन का सफल संचालन पैलेस कमल जोशी द्वारा किया गया।
समाचार 7385425366916341868
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list