गड्डीगुदाम चौक पर निशुल्क आरोग्य शिबीर संपन्न


नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं बहुजन विचार मंच मुख्य संयोजक नरेंद्र जीचकार के जन्मदिन की मुबारक दिन निशुल्क आरोग्य शिबीर का आयोजन आम जनता के लिए बूटी कंपाउंड गड्डीगुदाम चौक पर रखा गया था। काफी दिनों के अथक प्रयास से कड़ी मेहनत से इस शिबिर का आयोजन करने में इसका लाभ आम लोगों तक जन जन तक पहुंचे पूरे नागपुर शहर में 1 महीने पहले से पोस्टर लगाए गए थे। 

नागपुर शहर और विदर्भ के लोग निशुल्क शिविर का लाभ उठाया। डॉक्टर की टीम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के लिए और आने वाले लाभार्थियों के लिए भोजन का भी इंतजाम किया गया था। चीफ़ गेस्ट मे पूर्व पशुपालन मंत्री सुनील केदार स्पेशल आगमन पर नगर सेवक किशोर जीचकार और समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से पुष्पगुच्छ और शाल देकर उनका स्वागत किया गया। 

प्रमुख रूप से उपस्थित महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अनीशा शेख एवं ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर जील्हा प्रेसिडेंट शेख मुख्तार जी ने नरेन्द्र जीचकार को पुष्पगुच्छ देकर मुबारक बाद दी।
समाचार 6919499748435276129
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list