श्रीगणेश टेकडी सीताबर्डी मंदिर में उमड़ी भीड़
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_61.html
नागपुर। श्रीगणेश टेकडी सीताबर्डी स्थित मंदिर में रोजाना संध्या आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। नागपुर मेट्रो सिटी बनने के बाद शहर की आबादी बढ़ रही है। भविष्य में नागपुर उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम के साथ मध्य नागपुर की मूलभूत सुविधाओं में निरंतर तरक्की होने की संभावना है।
श्रीगणेश टेकडी मंदिर में रोजाना देशभर के भक्तगणों की संख्या भी बढ़ रही है। सीता बर्डी के मंदिर के पास नागपुर रेलवे स्टेशन होने से भी दर्शनार्थी भी आने लगे है। मंदिर का निर्माणकार्य भी किया जा रहा है।
मुंबई के दादर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर की तर्ज पर टेकडी श्री गणेश मंदिर में भी भक्तों का आकर्षण बढ़ रहा है। मंदिर के महालक्ष्मी देवस्थान, कालभैराव, शिव मंदिर, श्रीराधाकृष्ण, हनुमान, श्रीराम,लक्ष्मण, जानकी देवस्थान के दर्शनों का लाभ भक्तगण ले रहे हैं।
साथ ही मंदिर परिसर में पर्यटकों के लिए प्रसाद व्यवस्था के इंतजाम भी किए जा रहे है। अनेक भक्तगण मोदक, मोतीचूर के प्रसाद का भोग लगा रहे है। अनेक भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने पर दिनोदिन भक्तों का विश्वास भी बढ़ रहा है।