मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम को स्कूल ने किया याद
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_295.html
नागपुर/सावनेर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल, हेती (सुरला) में आज मिसाइल मैन, महान वैज्ञानिक, देश के 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि बहुत ही सादगीपूर्वक मनाई गई। विद्यार्थियों ने उन्हें दिल से याद किया।
मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था। डॉ. कलाम एक ऐसे वैज्ञानिक बन कर सामने आए जो पूरी दुनिया में मशहूर हुए ।वह जितने ज्ञानी थे उतने ही विनम्र थे। अपने काम और व्यवहार की बदौलत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन गए।
विद्यार्थियों ने उनके रेखाचित्र तैयार किए, तो कुछ विद्यार्थियों ने उनके सुविचार लिखें। कक्षा दसवीं का छात्र मयंक भारती ने डॉ. कलाम के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। स्कूल के प्राचार्य श्री राजेंद्र मिश्र ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
27 जुलाई 2015 को देश के 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था। वह भारत के महान वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञ थे। भारत की परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने के कारण अब्दुल कलाम जी को भारत के 'मिसाइल मैन 'भी कहा जाता है।
उन्होंने 25 जुलाई 2002 को भारत के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक ऐसे राष्ट्रपति है जिनको राष्ट्रपति बनने से पहले भारत रत्न का पुरस्कार मिल चुका है । कलाम सर ने अपने विचारों को अपनी किताबों में भी डाला है जिनके नाम इस प्रकार है' इंडिया 2020', 'विंग्स ऑफ फायर' ,'द लुमिलेनिउस', 'माय जर्नी', इन पुस्तकों को विदेशी भाषा और भारत के कई अन्य भाषाओं में अनुवाद किया गया है।
विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई सामग्रियों को सूचना फलक पर अंकित किया गया। अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आशीष देशमुख ने स्कूल के उपक्रम की सराहना की।